Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking NewsDistrict Sukma

प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक दर्जन थाना प्रभारियों के बदले गए प्रभार

इम्पेक्ट न्यूज. सुकमा।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से आज एसपी शलभ सिन्हा ने जिले के एक दर्जन थाना प्रभारियों का तबादला किया गया। जिसमें नक्सल प्रभावित इलाकों के थाने भी शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक निरीक्षक नरेन्द्र दुबे थाना फुलपगड़ी से थाना प्रभारी एर्राबोर बनाया गया। वही विनोद एक्का को कुकानार से थाना प्रभारी तोंगपाल बनाया गया। शैलेन्द्र नाग को केरलापाल से थाना प्रभारी कुकानार बनाया गया। वही बृजलाल भारद्धाज को थाना केरलापाल से केरलापाल डीआरजी का प्रभारी बनाया गया। संदीप चंद्राकर को थाना प्रभारी चिंतागुफा से बदलकर थाना प्रभारी मरईगुड़ा बनाया गया। शिवानंद सिंह को थाना किस्टावरम से थाना कोंटा पदस्थ किया गया। सुभाष चैबे को थाना पोलमपल्ली से डीएसबी, शहीद सेल प्रभारी बनाया गया। हुबलाल चन्द्राकर को थाना मरईगुड़ा से थाना प्रभारी फुलपगड़ी में पदस्थ किया गया। भावेश सेंडे को थाना किस्टाराम से थाना प्रभारी किस्टाराम बनाया गया। विजय पटले को तोंगपाल थाने से बदलकर थाना प्रभारी पुसपाल बनाया गया। संदीप टोप्पो को थाना मरईगुड़ा से थाना प्रभारी पोलमपल्ली की जिम्मेदारी सौपी गई। संदीप सिंह को रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी दोरनापाल बनाया गया। एसपी शलभ सिन्हा ने आज यह आदेश जारी किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *