Google Analytics Meta Pixel
RaipurState News

अनवर, त्रिपाठी, अरविंद और ढिल्लन फिर भेजे गए 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल

रायपुर

शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को गुरुवार को विशेष कोर्ट में पेश किया गया जहां सुनवाई के बाद चारों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बता दें कि आज ही चारों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म हुई थी।

अब इस मामले में यूपी पुलिस की एंट्री हो गई है। नकली होलोग्राम बनाने को लेकर नोएडा में इन सभी पर एफआईआर दर्ज है जिसको लेकर लखनऊ एसटीएफ की टीम गुरुवार को रायपुर पहुंची और इन्हें अपने साथ लेकर जाएगी।