मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 8 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 8 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 9 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 9 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 9 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 9 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 9 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 9 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 9 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 10 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 10 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 10 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 10 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 10 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 10 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 10 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 10 घंटे पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 10 घंटे पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 10 घंटे पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत
Breaking News

जब बेगारी, भूख से मौत का साया गहराया हो… ऐसे वक्त में किसानों के खाते में किसान न्याय योजना की शुरूआत की… जब किसानों को इसकी सबसे बड़ी जरूरत थी…

विशेष लेख / सौरभ शर्मा।

द वल्चर एंड द लिटिल गर्ल, हम सबने कभी न कभी यह फोटो जरूर देखी होगी। एक बच्चा है जो भूखा और कमजोर है और बिल्कुल मरणासन्न है। इसके पास एक गिद्ध है जो इसके मरने की प्रतीक्षा कर रहा है। गिद्ध बिल्कुल आश्वस्त है कि थोड़े देर में इसका बचा-खुचा मांस उसे खाने मिल जाएगा। इस समय न्यूयार्क टाइम्स के रिपोर्टर केविन ने यह फोटो ली।

इसका इतना गहरा दुख उन्हें पहुंचा कि छह महीने बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। इस फोटो को नेशनल ज्योग्राफिक चैनल ने उस साल की सर्वोत्तम फोटो घोषित किया। ये मानवता की सबसे दुखद फोटो में से एक है। इसके बाद क्या हुआ, दुनिया ने जिसे लड़की समझा वो एक लड़का था, इसी समय एक फ्रेंच दस्ता पहुंचा और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया।

वो बच्चा अभी 28 साल का हो चुका है उसका नाम है कोंग योंग। ये कहानी बताती है कि आपदा के वक्त सबसे जरूरी होती है सीधी मदद। आप उद्यम करने की शुरूआत तभी कर पाते हो जब आप अपने पैरों पर खड़े हो जाते हो, इसके लिए एक सहारा चाहिए।

छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे वक्त में किसानों के खाते में किसान न्याय योजना की शुरूआत की। जिस वक्त किसानों को इसकी सबसे बड़ी जरूरत थी। अभी हजारों प्रवासी गांवों में लौटेंगे, इस वक्त किसानों को अपने घरों में परिवार को भी देखना होगा और अतिथियों का भी ख्याल रखना होगा। किसानों के लिए इस वक्त यह राशि बेहद अहम होगी।

कोरोना जैसी आपदा से लड़ने प्रतिरोधक क्षमता चाहिए और यह प्रतिरोधक क्षमता आएगी जब लोगों के पास पौष्टिक आहार की उपलब्धता हो। किसानों की क्रय शक्ति बेहतर होने से बाजार को भी बड़ा सहारा मिलेगा जो दो महीनों के लाकडाउन से काफी कमजोर हो चला है।

अर्थशास्त्र के शुरूआती पन्नों में ही नर्क्स के सिद्धांत का जिक्र होता है यह सिद्धांत गरीबी के दुष्चक्र का सिद्धांत है। कोई देश गरीब क्यों है क्योंकि वो गरीब है। इसमें पूंजी की कमी की बात आती है। लोगों के पास पैसे नहीं होते तो वे बाजार से चीजें नहीं खरीद पाते, इससे बाजार मेंं डिमांड नहीं पैदा होती और फिर बाजार उत्पादन नहीं करता, फिर उत्पादन नहीं होने से रोजगार सृजित नहीं हो पाता और यह दुष्चक्र चलता रहता है।

छत्तीसगढ़ में न्याय योजना से जो राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी उससे बाजार भी बढ़ेगा और खेती की बेहतरी के लिए भी रास्ते खुलेंगे क्योंकि अभी देश के सामने बड़ी आबादी के लंबे समय तक पोषण की चुनौती भी होगी, यह चुनौती अधिकाधिक खाद्य उत्पादन से दूर होगी। किसानों को उचित दाम मिलने पर खेती के लिए भी आकर्षक संभावनाएं पैदा होंगी। जो प्रवासी दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर हैं उनका प्रवास धीरे-धीरे रूकेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार भूमिहीन मजदूरों के लिए भी योजना लाने पर काम कर रही है। इस वर्ग के लिए किये गये प्रयास सबसे उपयोगी साबित होंगे क्योंकि वे ही सबसे अग्रणी लोग है जिनकी मेहनत से धरती सोना उपजाती है। छत्तीसगढ़ में हमारी सबसे बड़ी चुनौती खेती को समृद्ध करने को लेकर है। खेती में बेहतर आय की संभावनाएं होंगी तो पलायन तेजी से रूकेगा।

अभी सरकार ने मनरेगा के कार्य भी बड़े पैमाने पर शुरू किये हैं। इन मनरेगा कार्यों से नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना को बढ़ावा देने की दिशा में काम किया जाएगा। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की बड़ी उत्पादक शक्ति का पसीना अपने खेतों को ऊर्वर करने बहेगा।

कोविड संकट बड़ा संकट है लेकिन यह मौका भी है छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए कि अपनी संभावनाओं के शीर्ष तक पहुंचे। अपनी उद्यमशीलता के माध्यम से अपने लिए ऐसी जमीन तैयार करें जिससे उन्हें कभी बिछड़ना न पड़े।
सूडान की सबसे बड़ी विपत्ति की कहानी हमारे सामने है। उसका नायक कोंग योंग भी हमारे सामने है। हर तकलीफ एक अवसर भी हो सकता है यदि हम उससे सीख लें और उद्यमशीलता की राह में आगे बढ़ जाएं।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *