मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 28 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 30 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 39 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 41 मिनट पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 46 मिनट पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 1 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 1 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 6 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 7 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
छत्तीसगढ़

रायपुर संभाग के 17 रीपा केंद्रों की जांच के लिए टीम गठित

रायपुर

संभाग के रीपा (ग्रामीण औद्योगिक पार्क) केंद्रों की जांच के लिए दस सस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में प्रमुख सचिव के साथ अन्य उच्च अधिकारी शामिल हैं। सात दिनों में 17 रीपा केंद्रों की जांच कर रिपोर्ट सौंपी जानी है। पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने एक आदेश भी जारी किया है। सात अधिकारियों को दो-दो तथा तीन को एक-एक केंद्रों के जांच की जिम्मेदारी मिली है।

बताते चलें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए रीपा में जमकर अनियमितता बरती गई है। कुछ जिलों में रीपा के नाम पर राशि तो खर्च कर दी गई है, लेकिन अब तक शुरू ही नहीं हो पाया है। ऐसे ही कुछ जिलों में सिर्फ पैकेजिंग सेंटर तो कुछ में ताले लग गए हैं। रीपा में सही तरीके से न पार्किंग बनाई गई है और न ही गोदाम का निर्माण हुआ है। राज्य सरकार ने 15 फरवरी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी से तीन महीने के भीतर जांच कराने का निर्णय लिया था।

प्रदेश के 146 विकासखंडों में संचालित 300 रीपा केंद्र जांच के दायरे में है। रीपा में भ्रष्टाचार की जांच के लिए संभागवार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। रायपुर संभाग की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव निहारिका बारिका, दुर्ग की सचिव कमलप्रीत सिंह, बिलासपुर की सचिव मुकेश बंसल, बस्तर की सचिव अंकिता आनंद और सरगुजा की सचिव शमी आबिदी को सौंपी गई है। संभागवार अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर रीपा केंद्रों की जांच की जा रही है।

रायपुर संभाग के रीपा केंद्रों की जांच के लिए दस सस्यीय टीम में प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, सचिव राजेश राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी भीम सिंह, आयुक्त दीपक सोनी, संचालक रजत बंसल, संयुक्त सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, संचालक प्रियंका महोबिया, मिशन संचालक चंदन संजय त्रिपाठी, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक नम्रता जैन और संयुक्त सचिव अशोक चौबे शामिल हैं।

जांच के यह प्रमुख बिंदु निर्धारित
– आवंटित भूमि किसके स्वामित्व में थी, यदि निजी भूमि थी तो आवंटन का आधार क्या था। क्या निजी भूमि पर पूर्व में अधोसंरचना निर्मित थी।
– क्या रीपा के लिए विजन डाक्यूमेंट बनाया गया है, किसने बनाया है। डाक्यूमेंट बनाने वाले का चयन किस आधार पर किया गया।
– रीपा के लिए तकनीकी सहायता एजेंसी निर्धारित किया गया है, यदि हां तो एजेंसी चयन का क्या आधार था।
– अधोसंरचना निर्माण अंतर्गत क्या निर्माण किया गया, निर्माण एजेंसी कौन था, चयन किस आधार पर किया गया। अधोसंरचना निर्माण का भुगतान हुआ है कि नहीं।
– रीपा मशीनों की खरीदी का आधार क्या था, क्रय नियम का पालन किया गया है कि नहीं, किसके आदेश से एजेंसी तय की गई।
– रीपा में कितने स्वसहायता समूह जुड़े हुए हैं। क्या इनके द्वारा केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। रीपा में क्या अन्य मदों से व्यय किया गया है।

रायपुर संभाग के इन विकासखंडों में संचालित रीपा केंद्र की होगी जांच
महासमुंद विकाखंड अंतर्गत बिरकोनी
आरंग विकासखंड अंतर्गत लखौली
भाटापारा विकासखंड अंतर्गत गुडेलिया
पलारी विकासखंड अंतर्गत गिर्रा
कुरूद विकासंखड अंतर्गत हचलपुर
धमतरी विकासखंड अंतर्गत भटगांव
मगरलोड विकासखंड अंतर्गत खिसोरा
मगरलोड विकासखंड अंतर्गत भेंड्री
गरियाबंद विकासखंड अंतर्गत चिखली
फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत भेंड्री
धरसींवा विकासखंड अंतर्गत टेमरी
नगरी विकासखंड अंतर्गत सांकरा
नगरी विकासखंड अंतर्गत गट्टासिल्ली
कुरूद विकासखंड अंतर्गत गातापारा
धमतरी विकासखंड अंतर्गत अछोटा
पथौरा विकासखंड अंतर्गत गोडबहाल
बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत लटूवा