मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 1 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 1 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 2 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 2 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 2 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 3 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 5 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 5 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 7 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 7 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 7 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 8 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 8 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
व्यापार

BSE Market Cap पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को छू गया, ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पांचवा देश बना

मुंबई

नई दिल्ली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई (BSE) ने मंगलवार को इतिहास रच दिया. दरअसल, बीएसई की मार्केट कैप 21 मई को 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 5 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गई है. शेयर बाजार इतिहास में यह पहला मौका है, जब बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन इस आंकड़े को पार कर गया है. बीएसई की वेबसाइट के मुताबिक, एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 21 मई को 5.01 लाख करोड़ डॉलर यानी 412 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया.

बीते करीब पांच महीने में बीएसई के मार्केट वैल्यूएशन में करीब 633 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है. इस साल की शुरुआत में यह 4.14 ट्रिलियन डॉलर था. हालांकि, बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) अब भी अपने ऑल टाइम हाई से 1.66 फीसदी नीचे है, जबकि बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 21 मई को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया.

मई 2007 में पहली बार 1 ट्रिलियन के आंकड़े को छुआ था
बीएसई में लिस्टेड फर्मों का मार्केट कैप मई 2007 में 1 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया था. इसके बाद जुलाई 2017 में 2 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप के आंकड़े को पार किया था. मई 2021 में मार्केट कैप ने 3 लाख करोड़ डॉलर को पार किया था. बीएसई ने नवंबर 2023 में पहली बार 4 ट्रिलियन के आंकड़े को छुआ था और अब महज 6 महीनों में यह 5 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया है.

दुनिया में भारतीय शेयर बाजार मार्केट कैप में पांचवें नंबर पर
फिलहाल, पूरी दुनिया में 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारतीय शेयर बाजर मार्केट कैप में पांचवें नंबर पर है. दुनिया भर में सिर्फ 4 देशों के शेयर बाजार का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा रहा है. इन देशों में अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग शामिल हैं. 55 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ अमेरिका पहले, 9.4 ट्रिलियन के आंकड़े के साथ चीन दूसरे, 6.4 ट्रिलियन के मार्केट कैप के साथ जापान तीसरे और 5.4 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ हांगकांग का शेयर बाजार दुनिया में चौथे नंबर पर है.

ऐसे तय किया 1 ट्रिलियन से 5 ट्रिलियन का सफर
भारतीय शेयर बाजार को एक ट्रिलियन डॉलर से पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में 15 साल से ज्यादाा का समय लगा है. बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 28 मई 2007 को पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंचा था और इसके एक दशक बाद यानी साल 2017 में इसका आकार 2 ट्रिलियन डॉलर हो पाया था. साल 2021 में इसने 3 ट्रिलियन और 2023 में 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा छुआ, लेकिन अब छह महीने से कम समय में ही ये 4 ट्रिलियन से 5 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया.

ये हैं देश की Top-10 वैल्यूएबल कंपनियां
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के मार्केट कैप में उछाल लाने के पीछे देश की टॉप-10 वैल्यूएबल कंपनियों का अहम रोल रहा है. इसमें मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) तक शामिल हैं. मार्केट वैल्यू की बात करें, तो फिलहाल रिलायंस का मार्केट कैप 19.74 लाख करोड़ रुपये, टीसीएस का एमकैप 13.85 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank 11.07 लाख करोड़ रुपये, Airtel 7.95 लाख करोड़ रुपये, ICICI Bank 7.79 लाख करोड़ रुपये है.

इसके अलावा SBI Market Cap 7.28 लाख करोड़ रुपये, LIC Market Cap 6.54 लाख करोड़ रुपये, Infosys MCap 6.01 लाख करोड़ रुपये, HUL 5.57 लाख करोड़ रुपये और ITC की मार्केट वैल्यू 5.49 लाख करोड़ रुपये है.

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)