मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 33 मिनट पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 35 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 44 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 46 मिनट पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 51 मिनट पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 1 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 1 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 1 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 2 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 4 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 6 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 7 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 7 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके
छत्तीसगढ़

हर संस्थान अपने कर्मचारियों को अपना परिवार माने : हिमांशु

बिलासपुर
डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय द्वारा 20  मई अंतरराष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस पर एक दिवसीय एच आर कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया गया. यह आयोजन अनवीलिंग बेस्ट एच आर प्रैक्टिस फॉर 21st सेंचुरी विषय पर आयोजित किया गया. इस कॉन्क्लेव में 40 से अधिक कंपनियों मानव संसाधन के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किया. इस दौरान तकनीक का उपयोग, नए बदलाव को स्वीकार कर बेहतरी की दिशा में काम करना, रिमोट वर्किंग, जीवन और कार्यालय काम का समन्वय, सीखना एवं उद्योगों के अनुरूप विद्यार्थियों के कोर्स और उनमें दक्षता, कर्मचारियों के साथ संवेदनशील व्यवहार, उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  हिमांशु जैन भारतीय रेल सेवा ने कहा कि भारतीय रेल अपने नियमित कर्मचारियों के साथ रिटायर्ड एवं अप्रत्यक्ष रूप से काम करने वाले लोगों को भी अपना परिवार का सदस्य मानता है. उन्होंने कहा कि यदि कोई संस्थान अपने कर्मचारियों को अपने परिवार का हिस्सा मान ले, तब वह अपने कर्मचारियों से अधिक से अधिक आउटपुट ले सकेगा, और कर्मचारी के कार्य क्षमता में भी वृद्धि होगी. उन्होंने बताया कि आज इंडस्ट्री रेडी पार्ट मिसिंग है, उद्योगों की जरूरत के अनुसार हमें विद्यार्थी और कर्मचारी तैयार करने होंगे.

इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रोफेसर रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि हमारे शिक्षकों को अपने विषयों में सूक्ष्म अध्ययन कर उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनाने की दिशा में कार्य करना है . तभी वह कुशल विद्यार्थी तैयार कर सकेंगे. वर्तमान में अकादमी और इंडस्ट्री के समन्वय को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है.  कार्यक्रम में उपस्थित जायसवाल निको के प्रेसिडेंट एच आर एम, दिलीप मोहंती ने कहा कि शिक्षण संस्थानों और उद्योगों के बीच समन्वय नहीं है. इस समन्वय को बेहतर करने की जरूरत है.

संस्थानों सामाजिक सरोकार स्कीम के तहत शिक्षा में भी मदद की जा सकती है. इसके लिए शिक्षण संस्थानों को अधिक जागरूक होने की जरूरत है. कार्यक्रम में डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय की ओर से कौशल विकास, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं एच आर पर भी विस्तार से जानकारी दी गई. इस अवसर पर जिओ छत्तीसगढ़ एरिया एच आर लीड प्रमुख अजय चौधरी ने भी संबोधित किया.

इस अवसर पर प्रणय रॉय सीईओ रॉय रिएक्टर्स,  डॉ विशाखा जीवी वैज्ञानिक केंद्रीय रेशम बोर्ड,  सौरभ कुमार एन आईआईटी दुर्ग, अंकिता पाखमोड़े सुशांत सलूजा रेसलेंस सॉफ्ट,  कैलाश जायसवाल न्यूट्रीटी कॉर्प एग्रीकल्चर,  सहित अनेक कंपनियों के इस अवसर पर प्रणय रॉय सीईओ रॉय रियल्टर्स, डॉ विशाखा जीबी वैज्ञानिक केंद्रीय रेशम बोर्ड सौरभ कुमार और  एनआईआईटी दुर्ग अंकिता एवं सुशांत सलूजा रेसलेंस सॉफ्ट, कैलाश जायसवाल न्यूट्रीटी कॉर्प एग्रीकल्चर, सहित अनेक कंपनियों के एच आर प्रमुख ने अपने विचार इस कॉन्क्लेव में रखें. कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्योति बाला गुप्ता ने किया.  इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार पुष्पा कश्यप, डिप्टी रजिस्ट्रार अनूप शुक्ला, ट्रेनिंग एंड प्लेस एंड ऑफिसर डॉ राजीव पीटर्स,  कॉन्क्लेव के समन्वयक अंकुर शुक्ला सौरभ पीटर्स, जय त्रिवेदी, अनीश चरण, अनीता विश्वास , गोविंद वर्मा, अनिल ढोबले उपस्थित थे

ह्यूमन रिसोर्स को ह्यूमन पॉसिबिलिटी होना चाहिए-डोगरा
कार्यक्रम में उपस्थित इपीएफ कमिश्नर गौरव डोगरा ने कहा कि ह्यूमन रिसोर्स को ह्यूमन पॉसिबिलिटी होना चाहिए. हमें अपने कर्मचारियों के साथ संवेदनशील व्यवहार करना चाहिए , उनके अकेलापन को दूर करना, उनसे अपनापन रखना, उनके व्यक्तिगत समस्याओं को समझने और उनकी मदद करना, समय-समय पर मोटिवेशन करना और सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करना आवश्यक है . इस तरह काम करने से हम उनसे अधिक से अधिक आउटपुट ले पाएंगे.

शिक्षा और उद्योगों के बीच गैप कम करना जरूरी- गौरव
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव गौरव शुक्ला ने कहा कि शिक्षा और उद्योगों के बीच गैप को कम करने की जरूरत है . हमें यह समझना होगा, कि उद्योगों में कैसे प्रशिक्षित युवाओं की आवश्यकता है. उसे दिशा में ट्रेनिंग प्रशिक्षण , नई तकनीक के अनुसार विद्यार्थियों को स्किल्ड करके हम बाजार में भेजेंगे. डॉ सीवी रमन विश्वविद्यालय लगातार कौशल में दक्ष युवाओं को बड़ी कंपनियों में प्लेस करता है. आज हजारों युवा देश और विदेशों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.