मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 2 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 2 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 10 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 10 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 11 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 11 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 11 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 12 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 12 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 12 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 12 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 12 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 12 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 12 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 12 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 12 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं
व्यापार

गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया बोले – शेयर बाजार में चल रही गिरावट को चुनावों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए

मुंबई

शेयर बाजार (Stock Market) में बीते कुछ दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है और सेंसेक्स-निफ्टी लगातार टूटते जा रहे हैं. सोमवार को खुलने के साथ ही शेयर मार्केट क्रैश (Share Market Crash) हो गया. सेंसेक्स 700 अंक, तो निफ्टी 200 अंक तक फिसल गया. ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या बाजार के बिखरने के पीछे इलेक्शन का कोई कनेक्शन है? इसे लेकर देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बड़ा बयान दिया है और कहा है शेयर बाजार में चल रही गिरावट को चुनावों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

अमित शाह ने बताया- कब आएगी तेजी

एक इंटरव्यू के दौरान देश के गृह मंत्री अमित शाह ने शेयर बाजार (Amit Shah On Share Market) में जारी गिरावट को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि 4 जून 2024 के बाद स्टॉक मार्केट में तेजी आने वाली है, बता दें, सातों चरणों की वोटिंग के बाद 4 जून को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.

गृह मंत्री Amit Shah ने शेयर बाजार में जारी उथल-पुथल के पीछे का कारण तमाम तरह की अफवाहों को बताया है. उन्होंने कहा है कि शेयर बाजार में आने वाली गिरावट को चुनावों से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है.

‘पहले भी 16 बार बाजार ने लगाया गोता…’

गृह मंत्री अमित शाह ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब शेयर बाजार टूटा है. इससे पहले भी Stock Market ने 16 बार गोते लगाए हैं, ऐसे में इसे चुनाव के साथ जोड़ना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण ऐसा हुआ है, तो 4 जून के पहले आप अपनी खरीद कर लीजिए, क्योंकि बाजार में तेजी आने वाली है.

अमित शाह ने बाजार में तेजी का अनुमान लगाते हुए इसके पीछे की वजह भी बताई है. उन्होंने कहा कि जब भी देश में स्थिर सरकार आती है, तो बाजार में उछाल आता है और हमारी सीटें 400 के पार जाने वाली हैं, फिर मोदी सरकार आएगी और साथ ही मार्केट में तेजी भी देखने को मिलेगा. हमेशा ऐसा ही हुआ है.

बाजार में उथल-पुथल

इस बीच सोमवार को शेयर बाजार ने गिरावट के साथ ओपनिंग की और देखते ही देखते धड़ाम हो गया. बाजार में कारोबारी के शुरुआती दो घंटों में BSE Sensex 700 अंक से ज्यादा फिसलकर 72,000 के नीचे आ गया, तो नहीं NSE Nifty भी 216 अंक तक टूट गया.

क्या भाजपा की जीत से उछलेगा बाजार?

फिलिपकैपिटल ने बाजार और इसके इलेक्शन कनेक्शन को लेकर एक नोट जारी किया है और इसमें कहा है कि अगर भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाला एनडीए बहुप्रचारित 400 से ज्यादा सीटें जीतने का अपना लक्ष्य हासिल कर लेता है, तो शेयर मार्केट में जोरदार तेजी आएगी. वहीं अगर एनडीए 300-330 सीटें जीतती है, और इसका असर बाजार में गिरावट के रूप में दिखता है, तो हम इसे खरीदारी के अवसर के रूप में लेंगे.

नोट में कहा गया कि पहले तीन चरणों में मतदान थोड़ा कम रहा है, हालांकि यह कुछ निर्वाचन क्षेत्रों के परिणामों को प्रभावित कर सकता है, लेकिन इससे भाजपा के सत्ता में लौटने के व्यापक रूप से अपेक्षित परिणाम पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है.

Mirae Asset Capital Markets को भी उम्मीद है कि शेयर बाजार में तेजी देखने को मिलेगी. मिरे के नोट में कहा गया है कि अगर हम 2019 के घोषणापत्र और मोदी सरकार (Modi Govt) द्वारा पहले 100 दिनों में किए गए कार्यों को जोड़ते हैं, तो हमें बहुत सारे कनेक्शन मिलते हैं. संक्षेप में, सरकार न केवल बातें कीं, बल्कि चलकर भी आगे बढ़े हैं.