मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 55 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 1 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 1 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 1 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 2 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 2 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 2 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 2 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 3 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 3 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 3 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 4 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 5 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 7 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 7 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 7 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 7 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 8 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
व्यापार

एयर इंडिया की 70 फ्लाइट कैंसिल, एक साथ चले गए छुट्टी पर… , क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली
एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) की 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों को कैंसल कर दिया गया है। बड़ी संख्या में एयरलाइन के सीनियर क्रू मेंबर्स ने अचानक सिक लीव ले ली है। एक सीनियर क्रू मेंबर ने यह जानकारी दी। इस कारण कई उड़ानों को कैंसल करना पड़ा है। साथ ही कई फ्लाइट्स में देरी हुई है। सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि कैबिन क्रू का एक वर्ग ने अंतिम क्षणों में बीमार होने की बात कही है। पिछली रात से यह सिलसिला शुरू हुआ। इससे कई फ्लाइट्स कैंसल करनी पड़ी है जबकि कई फ्लाइट्स में देरी हुई है। कंपनी ने कहा कि वह इसके कारणों को समझने के लिए क्रू मेंबर्स के साथ बातचीत कर रही है। एयरलाइन का कहना है कि प्रभावित यात्रियों को फुल रिफंड दिया जाएगा या उनके पास अपनी फ्लाइट को किसी अन्य डेट पर रिशेड्यूल करने का विकल्प होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें।
 

मिडिल ईस्ट देशों को जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं। कुछ यात्रियों का कहना है कि अचानक फ्लाइट्स कैंसल होने के कारण उनकी नौकरी तक दांव पर लग गई है। पैसेंजर्स ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार किया है। उनका कहना है कि एयरलाइन ने इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। जब वे एयरपोर्ट पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनकी फ्लाइट्स कैंसल हो गई है।एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शुरुआत अप्रैल 2005 में हुई थी। यह दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम और कोच्चि से खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।

विस्तारा का संकट
एयर इंडिया को कुछ साल पहले टाटा ग्रुप ने खरीद लिया था। दिसंबर 2023 में लेबर मिनिस्ट्री ने एयरलाइन को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। यह एयरलाइन के मैनेजमेंट और कैबिन क्रू मेंबर्स के बीच विवाद से जुड़ा था। कैबिन क्रू ने मैनेजमेंट पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। उससे पहले एयर इंडिया एक्सप्रेस एम्प्लॉयीज यूनियन ने केंद्रीय सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया को एक पत्र लिखकर मैनेजमेंट के खिलाफ कई शिकायतें की थीं।

पिछले महीने टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन कंपनी विस्तारा में भी संकट पैदा हो गया था। पायलटों के इस्तीफे और मास लीव से विस्तारा की सैंकड़ों उड़ानों को कैंसल करना पड़ा था। नौकरी के नए कॉन्ट्रैक्ट और विस्तारा के एयर इंडिया में विलय की योजना के चलते बड़ी संख्या में सीनियर पायलट सिक लिव पर जा रहे था। विस्तारा के कमांडरों को एयरलाइन के एयर इंडिया में विलय होने पर अपनी वरिष्ठता और देश-विदेशों के स्लॉट को लेकर भी चिंता थी। साथ ही वे नए कांट्रैक्ट को लेकर भी चिंतित थे।