रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 10 मिनट पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 1 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 1 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 2 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 2 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 2 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 2 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 3 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 4 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 4 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 5 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 5 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 5 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 5 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 6 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में
मनोरंजन

हिना खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट की झलकियां दिखाई

हिना खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्‍ट की झलकियां दिखाई

मुंबई,
 फेेमस एक्‍ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में बेहद व्‍यस्‍त हैं। उन्‍होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शूटिंग की कई झलकियां शेयर की।

पहली पोस्ट में एक क्रॉस-ओवर ब्रिज पर एक पुलिस वैन दिखाई दे रही है। जिस पर रात 12:43 का समय दिखाया गया है। वीडियो पर "बिहाइंड द सीन्स" लिखा देखा जा सकता है।

इसके बाद एक्‍ट्रेस ने एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें उनके माथे पर चोट दिखाई दे रही है।

हिना खान ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "क्या आप मेरी चोट देख रहे हैं… खैर, ये असली नहीं है।"

इसके बाद हिना ने सभी को शुभ रात्रि कहने से पहले ऐसा दिखने के लिए अपने मेकअप आर्टिस्ट सचिन की प्रशंसा की। हिना ने प्रोजेक्ट के बारे में और कोई जानकारी शेयर नहीं की।

एक्‍ट्रेस गिप्पी ग्रेवाल और शिंदा ग्रेवाल के साथ पंजाबी फिल्म 'शिंदा शिंदा नो पापा' में नजर आने वाली हैं।

यह फिल्म 10 मई को रिलीज होने वाली है।

 

करिश्मा कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के अनुभव को किया याद

हाल ही में एक्‍ट्रेस करिश्मा कपूर को सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित नेने के साथ रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर देखा गया। करिश्मा ने माधुरी दीक्षित के साथ काम करने के अपने अनुभवों को याद किया।

करिश्मा ने कहा, "मैं उनके डांस की प्रशंसा करते हुए बड़ी हुई हूं।"

एक्‍ट्रेस ने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन दो सितारों के बारे में बात की, जो वर्तमान में डांस-आधारित रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में जज की भूमिका निभा रहे हैं।

करिश्मा ने शेयर किया, "मुझे 'एक दो तीन' गाना याद है, जब मैं स्कूल से आकर इसके स्टेप्स करने की कोशिश करती थी और फिर मुझे एक डांस फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी, और फिर यहां सेट पर उनके साथ रहना हमेशा बहुत मजेदार होता है।''

हिंदी सिनेमा की 'ट्विंकल टोज' कही जाने वाली माधुरी ने 1984 में 'अबोध' फिल्‍म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। माधुरी ने केवल अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि 'चोली के पीछे', 'मेरा पिया घर आया', 'एक दो तीन' और 'धक धक करने लगा' जैसे कई अन्य गानों से भी लोगों का दिल जीत लिया।

करिश्मा और माधुरी ने पहली बार 1997 की फिल्म 'दिल तो पागल है' में स्क्रीन शेेेयर की थी, जहां उनका प्रतिष्ठित ट्रैक 'डांस ऑफ एनवी' तुरंत हिट हो गया था।

एक्‍ट्रेस ने सुनील शेट्टी के साथ अपने अनुभवों को भी याद किया, जिनके साथ उन्होंने 1990 के दशक की 'रक्षक', 'गोपी किशन' और 'कृष्णा' जैसी फिल्मों में काम किया था, जिसमें चार्टबस्टर गाना 'झांझरिया' था।

करिश्मा ने बताया कि सुनील अक्सर उनके साथ मजाक करते थे।

उन्‍होंने कहा, ''जब भी हम सेट पर होते थे, सुनील हमेशा मेरे साथ बहुत मजाक करते थे।''