रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 3 मिनट पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 37 मिनट पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 1 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 1 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 1 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 1 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 1 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 2 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 2 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 2 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 3 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 3 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 14 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 14 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 14 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 14 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 15 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 15 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 15 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन
मनोरंजन

आयुष शर्मा ट्रोल का कमेंट याद कर हुए भावुक

 

मुंबई

सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा इस वक्त अपनी नई फिल्म 'रुसलान' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने डेयरिंग एक्शन अवतार दिखाया है। उन्होंने सलमान की प्रोडक्शन की फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आयुष ने हाल ही एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने पर उन्हें किस कदर ट्रोल किया गया था और आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे। कई यूजर्स ने आयुष शर्मा पर सलमान के पैसे उड़ाने के आरोप लगाया था। लेकिन हद तो तब पार हो गई, जब एक यूजर ने कमेंट किया कि सलमान को आयुष के बजाय कुत्ते को लॉन्च करना चाहिए था।
 
आयुष शर्मा हाल ही सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में इस कमेंट के बारे में पूछे जाने पर भावुक हो गए। आयुष ने बताया कि वह चाहते हैं कि उनके बच्चे उन पर गर्व करें। साथ ही एक्टर ने बताया कि कैसे इस एक कमेंट ने उनकी जिंदगी बदल दी।

आयुष शर्मा ने कहा, 'आज जो हूं, उसी दिन की वजह से हूं। मैं तब तक बहुत सी चीजों का सामना कर रहा था, लेकिन जब उस दिन मेरी तुलना कुत्ते से की गई तो मेरे मन में एक विचार आया कि जब मेरा बेटा बड़ा होगा और इंटरनेट पर जाकर अपने पिता के बारे में पढ़ेगा कि किसी व्यक्ति ने लिखा था कि 'उसका पिता एक कुत्ता है' और वह मेरे लिए था…जब मेरा बेटा और बेटी बड़े हो जाएं तो मैं चाहता हूं कि वो अपने पिता के बारे में अच्छी चीजें पढ़ें। उन्हें मुझ पर गर्व होना चाहिए। और एक बड़े न्यूज पोर्टल ने मेरे बारे में लिखा कि मैं एक कुत्ता हूं, 'आयुष शर्मा एक कुत्ता है।'

स्टंट से घबराते हैं तो यह करते हैं आयुष शर्मा
आयुष शर्मा ने आगे बताया कि इसी कमेंट ने उन्हें लाइफ में और कड़ी मेहनत करने और आगे बढ़ने के लिए उकसाया। आयुष ने कहा कि वह आज उस शख्स का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिसने वह कुत्ते वाला कमेंट किया था। आयुष ने कहा कि जब वह कभी कोई स्टंट करने से घबराते हैं, तो सोचते हैं कि वह अपने बच्चों के लिए किस तरह की विरासत छोड़ेंगे ताकि वो उन्हें याद करें।

सलमान संग कीं दो फिल्में, दोनों नहीं चलीं
मालूम हो कि 'लवयात्री' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। आयुष इसके बाद सलमान के साथ फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए, पर वह भी फ्लॉप रही। अब आयुष शर्मा को 'रुसलान' का इंतजार है, जो 26 अप्रैल को रिलीज है।