रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 15 मिनट पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 30 मिनट पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 32 मिनट पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 1 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 1 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 2 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 2 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 2 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 2 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 3 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 3 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 4 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 4 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 5 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 5 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 5 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 6 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी
छत्तीसगढ़

2385 मतदान केंद्रों में कराएंगे मतदान, 40 से 42 स्थानों पर बनाया जायेगा पिंक मतदान केंद्र

रायपुर

रायपुर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर रायपुर लोकसभा निर्वाचन से संबंधित जानकारी दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि ”रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं. जिसमें बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर ग्रामीण, रायपुर नगर पश्चिम, रायपुर नगर उत्तर, रायपुर नगर दक्षिण, आरंग और अभनपुर शामिल हैं. उन्होंने बताया कि यहां होने वाले तृतीय चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रक्रिया की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस बार रायपुर लोकसभा क्षेत्र से 44 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था. इनमें से 6 लोगों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद रायपुर लोकसभा के लिए 38 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है”.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह के मुताबिक रायपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 2,385 मतदान केंद्र बनाये गये है. वहीं करीब 15 हजार मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक पूरे रायपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 23 लाख 75 हजार 379 है. इनमें महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 88 हजार 571 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 11 लाख 86 हजार 504 है. वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 304 है. इसके अलावा रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 85 वर्ष आयु वर्ग के 398 और 210 दिव्यांग मतदाताओं ने घर से वोट डालने पर सहमति दी है.

बता दें कि स्वीप कार्यक्रमों के तहत मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए के लिए जिला निर्वाचन आयोग द्वारा कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही है. इनमें स्वीप क्रिकेट टूर्नामेंट, रैली, ह्यूमन चैन जैसे अनेक स्वीप कार्यक्रमों के जरिए मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसके अलावा अधिक से अधिक लोग मतदान करें इसके लिए स्कूल और स्कूल के बच्चों के माध्यम से लोगों के घरों तक मतदान की अपील भी की जा रही है.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में लगभग 40 से 42 स्थानों पर पिंक मतदान केंद्र बनाया जायेगा. जिसमें सिर्फ महिला अधिकारियों की तैनाती होगी. वहीं हर विधानसभा में एक मतदान केंद्र ऐसा होगा जिसे सिर्फ दिव्यांग मतदान कर्मी संभालेंगे. सभी मतदान कर्मियों को मेडिकल कीट भी प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही हैं.

बीते चुनावों में देखा गया है कि कुछ मतदान कर्मी चुनाव की ड्यूटी से बचने के लिए स्वास्थ्य खराब होने का बहाना बनाते है, लेकिन इस बार जिला निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे मतदान कर्मियों की पहचान के लिए मेडिकल जांच अनिवार्य कर दी है. इस दौरान जो मतदान कर्मी मेडिकल परीक्षण में ठीक पाए जाएंगे वो ड्यूटी करेंगे. इसके अलावा अगर कोई ऐसा जान बूझकर करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार के मुताबिक जिन क्षेत्रों में 5 से अधिक मतदान केंद्र एक ही जगह पर हैं. वहां मतदाताओं के लिए वेटिंग रूम बनाए जाएंगे. साथ ही मतदाताओं के लिए पानी की व्यवस्था भी रहेगी. गर्मी को देखते हुए पंखा-कूलर जो भी व्यवस्था संभव होगी वो भी की जाएगी. वहीं इस बार निर्वाचन के समय को बढ़ाते हुए सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रखा गया है. समय में की गई यह बढ़ोतरी गर्मी के समय में मतदाताओं को राहत देने के लिए की गई है. मतदान कर्मियों को सीनियर सिटीजन, बच्चों के साथ महिलाओं को पहले प्राथमिकता देते हुए मतदान करने देने भी कहा गया है.

7 मई को होगा तीसरे चरण का मतदान
बता दें कि 7 मई को रायपुर की सात लोकसभा सीटों पर मतदान होना है. इन सातों सीटों में रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में मतदान होना है.