रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 28 मिनट पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 2 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 2 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 3 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 5 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 6 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर के कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

अंबिकापुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को अंबिकापुर के कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अंबिकापुर की सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरगुजा के साथ ही कोरबा और रायगढ़ संसदीय सीट के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। सभा के लिए कॉलेज मैदान में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

सभा में एक लाख से भी अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है उस अनुरूप सारी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई है। शहर में नौ अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए गए हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस की ओर से पहले ही यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। अलग-अलग मार्गों से आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रायगढ़ के लिए उड़ान भरेंगे। सुबह 9:35 बजे रायगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से 9:40 बजे अंबिकापुर के लिए उड़ान भरेंगे। 10.35 बजे अंबिकापुर हेलीपैड पर उनका विमान उतरेगा। 10:40 बजे अंबिकापुर हेलीपैड से सड़क मार्ग से पीजी कालेज मैदान पहुंचेंगे। 10:45 से 11:25 तक आमसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे रायगढ़ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रवास के लिए 10 आइपीएस के साथ डेढ़ हजार से अधिक पुलिस अधिकारी-जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को एसपीजी के अधिकारियों के मार्गदर्शन में स्थानीय स्तर पर अंतिम पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। जिस रास्तों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरेंगे , उस रास्तों से होकर अधिकारियों ने फाइनल रिहर्सल किया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को दो घण्टे पहले पहुंचने की अपील स्थानीय प्रशासन ने की है। कालेज मैदान में बेहतर सुविधाओं के बीच कार्यक्रम होगा।

अपनी तीसरी सभा को अंबिकापुर में संबोधित करने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। इससे पहले 2013 में बीजेपी व एनडीए के उम्मीदवार के रूप में तथा 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान कालेज मैदान पर आयोजित जन सभा में नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार करने आए थे। सभा में प्रधानमंत्री के साथ मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, मंत्री रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाडे सहित संभाग के सभी विधायकगण उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन और विदाई के समय लगभग 100 लोगों को मुलाकात का अवसर मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा मे शामिल होने वाले लोगों के लिए प्रवेश द्वार भी निर्धारित है। वहीं से प्रवेश की अनुमति होगी।आमजनता के लिए माता राजमोहनी देवी भवन के सामने मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित प्रवेश द्वार निर्धारित है। उक्त प्रवेश द्वार का उपयोग कर आमनागरिक कार्यक्रम स्थल में प्रवेश एवं बाहर निकल सकते हैं। वीआइपी एवं आमनागरिक सभास्थल में प्रवेश हेतु इंडस्ट्रियल एरिया रोड स्थित प्रवेश द्वार का उपयोग करेंगे।

सरगुजा पुलिस ने सभा स्थल पर प्रतिबंधित सामानों की सूची भी जारी की है। इनमें गुटखा, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ ,माचिस, लाइटर एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ, रिमोट वाली चाबी , हैवी लॉकेट, सिक्का , काला कपड़ा , पानी बोतल, पानी पाउच, किसी भी प्रकार का अस्त्र शस्त्र पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। सरगुजा पुलिस ने आमनागरिकों से अपील की है कि ऐसे वस्तुओ को लेकर कार्यक्रम स्थल, आमसभा स्थल एवं हेलीपेड के आसपास न जाएं।