रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 40 मिनट पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 6 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेस नेता ने प्रियंका गांधी को लिखा खत, भूपेश सरकार में नियुक्तियों पर दागे कई सवाल

राजनांदगावं.

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीति की धार और तेज हो गई है। जमकर आरोप लग रहे हैं। पूर्व कांग्रेस नेता आलोक पांडेय ने प्रियंका गांधी के राजनांदगांव दौरे के दौरान उनसे कई सवाल पूछे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी को खत लिखकर कई सवाल दागे हैं और उसके जवाब मांगे हैं।

आलोक पांडेय के सवाल-

0- पांडेय ने खत में लिखा है कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा में आपका स्वागत है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कांग्रेस एवं सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी होने के नाते में आपसे कुछ प्रश्न करना चाहता हूं। अपेक्षा है कि आप इसका जवाब जरूर देंगी।

0- छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग में सदस्य के रूप मे कल्पना प्रशांत सिंह की नियुक्ति आपकी अनुशंसा पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से की गई थी वह महिला उत्तर प्रदेश की निवासी है। इनके एवं इनके पति के उपर वहां कई गंभीर आपाराधिक मामले दर्ज है। इसके बाद भी आपने इस महिला की अनुशंसा क्यो की ?

0- 2018 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज कल्याण विभाग में गैर शासकीय नियुक्ति पर पूरे देश में प्रतिबंध लगा दिया था भूपेश बघेल ने इस विभाग में अध्यक्ष के रूप करूणा शुक्ला  की नियुक्ति की थी। इस बात की जानकारी होने के कारण स्व. करूणा शुक्ला ने इस पद को कभी ग्रहण ही नहीं किया। कल्पना प्रशांत के नियुक्ति के बाद इस विभाग मे भारी भ्रष्टाचार किए इस महिला के भ्रष्टाचार को भूपेश बघेल ने आपके संरक्षण के कारण कभी उजागर नहीं होने दिया। उन्हें 3 बंगले क्रमशः जगदलपुर दन्तेवाड़ा एवं रायपुर मे दिए गए राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया और सारी सुविधाए उपलब्ध कराई गई। जब इस विभाग मे यह पद ही नहीं था तो इन्हे वेतन किस मद से दिया गया  और उनको प्रदान की जाने वाली सुविधा का भुगतान किस मद से किया गया ?

0- मैं उस वक्त असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के पद पर कार्यरत होते हुए आपने साथ कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील साथी जिन्होंने ने मेरे साथ कांग्रेस के आंदोलनों में भाग लिया जेल में रहे उन लोगों के लिये मैंने निगम मंडल में अनुशंसा की थी, जिसे बघेल ने अनदेखा किया। करोना के समय वे साथी उनके परिवारजनों पर जब आफत आई तब मैंने बघेल की अनदेखी के बाद तत्कालीन कांग्रेस के अध्यक्ष राहूल गांधी एवं आपको भी अवगत कराया।

0- हमारे साथियों को इस विषयसे किसी भी प्रकार की मदद प्रदान नही की गई। उत्तर प्रदेश मे जब कोई घटना होती थी तो भूपेश बघेल आपके कहने पर वहां के लोगों की मदद करते थे, तो क्या वे छत्तीसगढ़ की कार्यकर्ताओं की मदद नहीं कर सकते थे ?

0- आज आप राजनांदगावं की जनता से इस भूपेश बघेल के लिए समर्थन मांगने आई है, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रमिकों के साथ मिलकर आंदोलन किया, जिसका नेतृत्व स्वयं मैने किया था और कुछ आंदोलनों में भूपेश बघेल, पीएल पुनिया समेत कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ नेता शामिल होते रहे, उस राजनांदगांव के मजदूर साथियों को भी कोई सहायता नहीं दी गई। मेरा यह मानना है कि क्या छत्तीसगढ़ और राजनांदगांव के मजदूरों कर्मचारी साथियों में इतनी क्षमता नहीं है। कि उन्हें किसी प्रकार के निगम मंडल के लायक आपने नहीं समझा।

0- राहुल गांधी पूरे देश में न्याय यात्रा निकाल रहे थे, जिसमें आप भी शामिल रहीं। आज इस मंच के माध्यम से जवाब दें कि छत्तीसगढ़ के श्रमिकों, कर्मचारियों, महिलाओं के साथ आपने यह अन्याय क्यों किया?