रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 40 मिनट पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 3 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 5 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 6 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता
राष्ट्रीय

मृत्युदंड की सजा पाए केरल के एक व्यक्ति को बचाने लोगों ने चंदा के जरिए 34 करोड़ रुपये जुटाए

तिरुवनन्तपुरम

सऊदी अरब में मृत्युदंड की सजा पाए केरल के एक व्यक्ति को बचाने के लिए राज्य के लोगों ने चंदा के जरिए 34 करोड़ रुपये जुटाए. एकजुटता प्रदर्शित करते हुए, केरल में लोग कोझिकोड के रहने वाले अब्दुल रहीम को बचाने के लिए एक साथ आए हैं. रहीम को सजा से बचने के लिए ‘ब्लड मनी' (Blood Money For Saudi Prisoner) के तौर पर 18 अप्रैल से पहले करीब 34 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. ‘ब्लड मनी' से मतलब सजा से बचने के लिए पीड़ित के परिवार को धन का भुगतान करना होता है. रहीम 2006 में सऊदी अरब में एक लड़के की हत्या के आरोप में 18 साल से वहां की जेल में बंद है.

18 साल से सऊदी जेल में बंद है अब्दुल रहीम

स्थानीय लोगों ने बताया कि सऊदी अरब में रहीम को 2006 में एक दिव्यांग लड़के की दुर्घटनावश मृत्यु के बाद जेल में डाल दिया गया था, जिसकी वह देखभाल कर रहा था. लड़के के परिवार द्वारा माफी देने से इनकार करने के बाद 2018 में रहीम को मौत की सजा सुनाई गई थी. अब्दुल रहीम ने लड़के की हत्या के आरोप में  सऊदी में 18 साल जेल में बिताए हैं. रहीम के लिए पैसा जुटाने वालों ने शुक्रवार को कहा कि पांच दिन पहले तक, रहीम की रिहाई के लिए सिर्फ मामूली राशि ही जुटाई जा सकी थी, लेकिन जैसे-जैसे अभियान तेज हुआ, केरल के साथ ही दुनिया भर से मदद आने लगी.
अब्दुल की रिहाई के लिए जुटाए 34 करोड़ रुपये

एक्शन कमेटी के सदस्यों ने मीडिया को बताया कि अब्दुल की अपीलों को शीर्ष अदालतों ने खारिज कर दिया था, लेकिन बाद में परिवार इस बात पर सहमत हुआ कि अगर रहीम 'ब्लड मनी' का भुगतान करता है तो उसे माफ कर दिया जाएगा. कमेटी के एक सदस्य ने मीडिया को बताया, "रियाद में 75 से अधिक संगठन, केरल स्थित व्यवसायी बॉबी चेम्मन्नूर, राज्य के विभिन्न राजनीतिक संगठन, आम लोगों ने धन जुटाने में हमारी मदद की." अब्दुल की मां ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी रकम जुटाई जा सकती है.

उन्होंने कहा,"मुझे कोई उम्मीद नहीं थी, क्योंकि हमारे पास 34 करोड़ रुपये जुटाने का कोई साधन नहीं था. लेकिन किसी तरह यह सब संभव हो गया." चेम्मनूर ने पैसे जुटाने के लिए पिछले कुछ दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित किए. उन्होंने अपने एक प्रॉडक्ट को बेचकर जुटाया गया पैसा दान कर दिया. पैसा जुटाने में पारदर्शिदा सुनिश्चित करने के लिए एक्शन कमेटी ने एक मोबाइल एप्लिकेशन बनाया था.