रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 31 मिनट पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 46 मिनट पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 48 मिनट पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 1 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 2 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 2 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 2 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 2 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 2 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 3 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 3 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 4 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 5 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 5 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 5 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 5 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 6 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी
राष्ट्रीय

पीएम ने कहा कि मैं किसी भी दल को चैलेंज देता हूं कि वह आर्टिकल 370 को वापस लाकर दिखाएं

उधमपुर

पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक दल और खासतौर पर कांग्रेस को चैलेंज देता हूं कि वह आर्टिकल 370 को वापस लाकर दिखाएं, वे ऐसा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि आज लोग पूछते हैं कि जम्मू-कश्मीर में क्या बदला है। यह तो हमारी माताएं-बहनें ही बता देंगी कि जम्मू-कश्मीर में क्या-क्या बदला है। पीएम मोदी ने कहा कि दशकों बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और सीमा पार से गोलीबारी के डर के बिना चुनाव हो रहे हैं।

यही नहीं इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने वादा किया कि जल्दी ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे। इसके अलावा पूर्ण राज्य का दर्जा भी जल्दी ही बहाल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने जम्मू-कश्मीर के लोगों की दशकों से चली आ रही पीड़ा को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी हम काम करते रहेंगे। पीएम मोदी बोले, 'मुझ पर भरोसा करें, मैं उन सभी समस्याओं को दूर करूंगा जिनसे पिछले 60 वर्षों से जम्मू कश्मीर पीड़ित है।' पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान राम मंदिर से विपक्ष की दूरी पर भी सवाल उठाया। पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस राम मंदिर से नफरत करती है, उसका पूरा तंत्र कह रहा है कि यह भाजपा का मुद्दा है, चुनाव का नहीं, बल्कि आस्था का मामला है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर तेजस्वी यादव पर भी सवाल उठाया और उनके साथ ही राहुल गांधी को भी लपेटा। पीएम मोदी ने कहा कि इन्हें देश के लोगों की भावनाओं का भी ख्याल नहीं है। एक नेता ऐसे हैं, जो सावन के महीने में भ्रष्टाचार के आरोपी नेता के यहां जाते हैं और मटन तैयार करते हैं। वहीं एक नेता ऐसे हैं, जो नवरात्रि के मौके पर दिखाते हैं कि मछली खा रहे हैं। इसका बाकायदा वीडियो भी शेयर होता है। पीएम मोदी ने कहा कि यह किसी का भी हक है कि वे जो चाहें खाएं, लेकिन लोगों की भावनाएं भी तो हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'नवरात्रि के दिनों में नॉन वेज खाने की वीडियो दिखाकर, लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाकर ये किसको खुश करने का खेल कर रहे हैं। आज जब मैं ये बोल रहा हूं, उसके बाद ये लोग मुझपर गालियों की बौछार कर देंगे। लेकिन जब बात बर्दाश्त से बाहर हो जाती है, तो लोकतंत्र में मेरा दायित्व बनता है कि मैं देश को सभी चीजों का सही पहलू बताऊं।'