रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 3 मिनट पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 18 मिनट पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 1 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 1 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 1 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 2 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 2 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 2 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 2 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 2 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 3 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 4 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 4 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 4 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 5 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 5 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 5 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 5 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 5 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 5 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक
छत्तीसगढ़

बीजापुर में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया

बीजापुर /मानपुर

नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एमसीपी कार्रवाई के दौरान सागमेटा जाने वाले मार्ग से एक लाख रुपये के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि फरसेगढ़ थाना व छसबल की ई-कंपनी की संयुक्त कार्रवाई में एमसीपी के दौरान सागमेटा जाने वाले रास्ते से डीएकेएमएस अध्यक्ष जोगी पुनेम (36) निवासी कोकेरगुट्टा ओडसनपल्ली थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किया गया नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत था। प्रतिबंधित माओवादी संगठन के लिए बैनर पोस्टर लगाने, क्षेत्र में आईईडी लगाने, ग्रामीणों को मीटिंग में शामिल करने, क्षेत्र के युवक युवतियों को माओवादी प्रशिक्षण के लिए उत्प्रेरित करने जैसे कार्य करता था।

25 नवंबर 2023 को माओवादियों की मीटिंग में गुञ्जा कोंटा ग्राम के ग्रामीण व उसके परिवार के साथ मारपीट करने व घर से मवेशी राशन सामग्री व नगद राशि लूट की घटना में शामिल था। गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत एक लाख का इनाम घोषित है।

मोहला जिले की मानपुर अंबागढ़ चौकी पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माओवादियों के बड़े नेताओं के कूरियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अश्वंत अंधिया नक्सलियों से पैसे लेकर उनको दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता था और सामान सप्लाई चैन से भी यह जुड़ा हुआ था। पुलिस और आईटीबीपी की टीम ने सीतागांव क्षेत्र में लगाये गए एमसीपी में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से नक्सली सामाग्री, लोकसभा चुनाव के बहिष्कार संबंधी नक्सली पर्चा और पोस्टर बरामद किया है। पुलिस लगातार नक्सल विरोधी अभियान चला रही है। अश्वंत आंधिया के नक्सलियों के कूरियर के रूप में काम करने की लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी। अश्वंत ने पूछताछ में बताया कि वह जनवरी 2022 से विजय रेड्डी, लोकेश सलामें, रिता सलामे, रूपेश, मंगेश, विनोद, राजे एवं अन्य नक्सलियों के संपर्क में है। वह उनके लिए सामान सप्लाई का काम करता है और उनके पैसे को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम करता है।

इसके साथ ही 12 मार्च से 16 मार्च के बीच मे वह विजय रेड्डी से मिला था, जिसने उसे दो लाख रुपये, एक मेमोरी कार्ड रीडर और कुछ नक्सली पर्चे दिए थे। इस दौारन विजय रेड्डी ने कहा था कि दो लाख रुपये को रायपुर में 20 मार्च को एक व्यक्ति को दे देना। साथ ही मेमोरी कार्ड रीडर भी वापसी में खरीदकर लाने के लिए बोला। इस काम के लिए उसने उसे पांच हजार रुपये दिए। वहीं, उसके बताए अनुसार 20 मार्च को रायपुर पहुंचा, जहां उसे एक सफेद शर्ट और काली पैंट में व्यक्ति मिला।

अश्वंत ने उसे दो लाख रुपेय दे दिए और उस व्यक्ति ने उसे अश्वंत को एक बंद लिफाफा दिया। लिफाफे को लाकर अश्वंत ने विजय रेड्डी को दिए। पूछताछ में अश्वंत ने बताया कि 2022 से लगातार नक्सलियों के लिए इस प्रकार सामान एवं पैसे पहुंचाने का काम करता था। वह नक्सलियों द्वारा दिये गये पर्चे एवं पोस्टर भी लगातार बांटने का काम करता था। अभी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार को लेकर नक्सलियों द्वारा दिए गए पर्चे और पोस्टर को बांटने जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी अश्वंत आंधिया के कब्जे से नक्सली पोस्टर और चुनाव बहिष्कार से संबंधित पर्चे, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। इसमें भारी मात्रा में नक्सली गतिविधियों से संबंधित फोटो व अन्य दस्तावेज हैं। आरोपी को छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 की धारा 8 (3) (5) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।