रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 34 मिनट पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 44 मिनट पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 57 मिनट पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 1 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 1 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता 1 घंटे पहले चीन की आर्थिक तरक्की से सिर्फ 15 साल पीछे भारत, इकोनॉमिस्ट ने बताया आगे का रास्ता एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता 1 घंटे पहले एशिया में भारत की बादशाहत कायम, महिला हॉकी टीम ने लगातार तीसरी बार खिताब जीता रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी 2 घंटे पहले रिंकू भैया की शादी में बाराती बनेंगे वैभव सूर्यवंशी, ओमान से लौटते ही शुरू की तैयारी Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक 2 घंटे पहले Hyundai ने पेश की नई इलेक्ट्रिक SUV Mercury, मिलेगी बैटरी स्वैपिंग तकनीक और स्पोर्टी लुक यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 2 घंटे पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 2 घंटे पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 2 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 3 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 3 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 3 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 4 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 4 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 15 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 15 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की
राजनीति

कांग्रेस का एक और पूर्व प्रवक्ता टूटा, रोहन गुप्ता अब BJP में शामिल

नई दिल्ली

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता और कश्मीर के डॉ जहांजेब सिरवाल ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद दोनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी वहां मौजूद रहे। उन्होंने ने ही रोहन गुप्ता को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके अलावा कश्मीर से डॉ. जहानजैब सिरवाल, पंजाब से पूर्व आईएएस प्रेम पाल कौर और उनके पति गुरदीप सिंह मालूका ने भी बीजेपी जॉइन की है.

रोहन गुप्ता ने कांग्रेस पर ‘अपमान’ और ‘चरित्र हनन’ का आरोप लगाते हुए पिछले महीने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में गुप्ता ने भाजपा में शामिल हो गए।
कांग्रेस ने अहमदाबाद पूर्व से दी थी रोहन गुप्ता को टिकट

कांग्रेस ने रोहन को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से टिकट दिया था लेकिन उन्होंने अपने पिता की खराब सेहत का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। पिछले दिनों कांग्रेस के एक और प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने भी भाजपा का दामन थाम लिया था।

विनोद तावड़े ने कहा, रोहन गुप्ता ने कांग्रेस में कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली हैं, बीजेपी में हम आने वाले दिनों में उनके स्किल का उपयोग कर पाएंगे. जहानजैब शेरवाल जी कश्मीर से आते हैं. वे कांग्रेस की यूथ विंग में रहे हैं. उनका स्वागत करते हैं. उन्होंने संगठन में रहकर कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली. तावड़े ने कहा, प्रेम पाल कौर आईएएस अफसर रही हैं. उन्होंने पंजाब में प्रशासनिक सेवा में अच्छा योगदान दिया है. वो पंजाब के नेता सिकंदर सिंह मलूका की बहू हैं. उनके साथ भठिंडा के चेयरमैन और प्रेम पाल के पति गुरदीप सिंह ने भी बीजेपी जॉइन की है. इन दोनों नेताओं के आने से पंजाब में बीजेपी को नई ताकत मिलेगी. पंजाब में उनके योगदान का बीजेपी को फायदा मिलेगा. उन्होंने सिविल सर्विस छोड़कर बीजेपी में आने का बड़ा कदम उठाया है.

'बीजेपी के राष्ट्रसेवा के आंदोलन से जुड़ा हूं'

डॉ. जहानजैब सिरवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने आज कश्मीर की नई तस्वीर देश और दुनिया को दिखाई है. कश्मीर में पहले राजनीतिक दल कम, पॉलिटिकल ब्रोकर हुआ करते थे. बीजेपी ने इस पर अंकुश लगाने का काम किया है. विपक्ष को आज बीजेपी से सीखने की जरूरत है. मेरी नजर में बीजेपी एक राजनीतिक दल या विचारधारा नहीं है, बल्कि राष्ट्रसेवा का एक आंदोलन है. मैं एक सिपाही बनकर आजीवन काम करता रहूंगा.

'राम मंदिर पर चुप रहने के लिए कहा गया'

रोहन गुप्ता ने कहा, आज बीजेपी में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. मैं देश के प्रति कुछ काम करने की भावना लेकर आया हूं. मैं राष्ट्र निर्माण के लिए दिल से काम करूंगा. मेरे पिता 40 साल से कांग्रेस में थे. मैं 15 साल से कांग्रेस में रहा. कोई लालच से पार्टी नहीं छोड़ता. बात जब स्वाभिमान की आती है तो निर्णय लेना पड़ता है. मैं खुद बिजनेसमैन रहा हूं. राष्ट्रवाद की बात हो या सनातन धर्म की बात हो. इन दोनों मुद्दों से कांग्रेस पार्टी भटक गई है. पिछले डेढ़-दो साल से पार्टी मुद्दे से दिशाविहीन हो गई है. कांग्रेस में संचार विभाग के एक नेता हैं, जिनके नाम में राम हैं. लेकिन मुझसे कहते हैं कि राम मंदिर के मुद्दे पर चुप रहिए. हर चीज में आपके विरोधाभास रहेगा तो कौन आप पर भरोसा करेगा. अब बीजेपी जो जिम्मेदारी देगी, उसे दिल से पूरा करेंगे.

'कांग्रेस का टिकट ठुकरा कर चर्चा में आए थे रोहन गुप्ता'

इससे पहले रोहन गुप्ता ने 21 मार्च को दावा किया था कि उन्होंने अपने पिता के आग्रह पर अहमदाबाद (पूर्व) लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस लेने का फैसला किया है. गुप्ता का दावा था कि मेरे पिता को पैनिक अटैक आया था और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन वहां उन्होंने आईसीयू में शिफ्ट होने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि जब तक कि मेरी बात नहीं मानोगे, तब तक इलाज नहीं करवाएंगे. रोहन का कहना है कि मैं अपने पिता के आग्रह पर चुनाव मैदान से हट गया.

तावड़े ने कहा, आज फिर बीजेपी में पीएम मोदी की विकसित भारत की यात्रा ताकतवर यात्री जुड़े हैं. मैं विपक्ष से पूछना चाहता हूं कि कैंपेन का जो स्तर है, वो लगातार गिरता जा रहा है. बस्तर में जो बयान दिया गया है, वो शर्मनाक है. वहीं, लालू जी की बिटिया कह रही हैं कि मैं मोदीजी को जेल में डालूंगी. जबकि देश तो भ्रष्टाचारियों को जेल में देखना चाहता है.