शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 9 मिनट पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 23 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 24 मिनट पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 39 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 54 मिनट पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 1 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 1 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 1 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 1 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 1 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 2 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 2 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 3 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 3 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 3 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 3 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
राष्ट्रीय

असम में तूफान से 22 जिलों के 919 गांवों के लगभग 53,000 लोगों को प्रभावित

गुवाहाटी

असम में आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने से संबंधित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 53,000 लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिले में ब्रह्मपुत्र में एक नाव पलटने से एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई और दो लोग लापता हो गए, जबकि कछार, पश्चिम कार्बी आंगलोंग और उदलगुरी में तूफान और आकाशीय बिजली से संबंधित दुर्घटनाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को फोन किया और उन्हें हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया.

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के सीईओ ज्ञानेंद्र देव त्रिपाठी ने कहा कि आंधी-तूफान के साथ-साथ राज्य के कई हिस्सों में रविवार शाम को भारी बारिश हुई जिससे कई पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए और घरों को नुकसान पहुंचा.

त्रिपाठी ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘शिशुमारा घाट से नेपुरेर अल्गा घाट की ओर जाते समय नेपुरेर अल्गा गांव में कल शाम पांच बजे एक नाव डूब गई. स्थानीय लोगों ने एक बच्चे का शव बरामद किया और दो लोग लापता हैं.''

त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान समीन मंडल (4) के रूप में की गई है, जबकि कोबट अली मंडल (56) और इस्माइल अली (8) लापता हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) की एक टीम ने आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया और धुबरी और गोलपारा जिलों के गोताखोर भी उनके साथ शामिल हो गए. बचाव प्रयासों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचक बल (एनडीआरएफ) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है.

त्रिपाठी ने कहा कि एएसडीएमए निगरानी के लिए पायलट के साथ ड्रोन भेज रही है. उन्होंने कहा कि नाव पर 15 यात्री सवार थे, लेकिन बाकी लोग तैरकर सकुशल बाहर आ गए.

इसी बीच कछार में एक महिला तूफान के बीच फंस गई और उसकी जान चली गई. एएसडीएमए ने कहा कि उसकी पहचान सोनाई की सखी बेगम लस्कर (30) के रूप में की गई है.

एएसडीएमए ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में पश्चिम कार्बी आंगलोंग के डोनका के पिंटू चौहान (17) और उदलगुरी के मजबत के रूपाराम बसुमतारी (46) की मौत हो गई.

इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने से छह लोग घायल हो गए जिन्हें सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एएसडीएमए ने एक बुलेटिन में कहा कि तूफान ने 22 जिलों के 919 गांवों के लगभग 53,000 लोगों को प्रभावित किया है और कुल 14,633 घर आंशिक रूप से या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

इसमें यह भी कहा गया कि कम से कम तीन गायों की मौत हो गई जबकि फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.