शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना 33 मिनट पहले बेहतर मूल्य से खेती के विस्तार का सपना उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित 47 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : पशुधन विकास विभाग की समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र 48 मिनट पहले सेवा सेतु बना वरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान 58 मिनट पहले मुंबई इंडियंस में फिर होगी रोहित शर्मा की ताजपोशी? शाम 5:45 बजे होगा नए कप्तान का ऐलान सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 1 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे 1 घंटे पहले कृति सेनन ने गले में पहना सोने की रीढ़ वाला नेकलेस, कीमत जानकर चौंक जाएंगे चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 1 घंटे पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 1 घंटे पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 1 घंटे पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 घंटे पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा 2 घंटे पहले UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, EPFO ने पूरी की टेस्टिंग, जानें कब मिलेगी सुविधा क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 3 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 3 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 3 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 3 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 3 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 3 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 3 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 4 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज
राजनीति

बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन दल के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका, वीआईपी की दो सीट लेकर महागठबंधन में आ सकती है

पटना
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन दल के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। पहले चरण की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस बीच बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सोमवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। दिल्ली में मुकेश सहनी की आरजेडी नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात होने की संभावना है।

सहनी के अलावा आरजेडी सांसद मनोज झा भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि महागठबंधन में वीआईपी की सीट शेयरिंग हो सकती है। आरजेडी या कांग्रेस की ओर से मुकेश सहनी को कितने सीट दिए जाएंगे, इसे लेकर फिलहाल अभी कोई अपडेट जानकारी नहीं है। बता दें कि महागठबंधन में हुए सीट शेयरिंग फॉर्मूले के अनुसार आरजेडी 26 और कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

सूत्रों ने यह भी बताया है कि मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण मांग पर आरजेडी ने सहमति जताई है। चर्चा है कि अगर दो सीट पर मुकेश सहनी मानते हैं तो एक सीट आरजेडी और एक सीट कांग्रेस छोड़ेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से मुजफ्फरपुर छोड़ा जाएगा और आरजेडी मिथिलांचल से कोसी के बीच में कोई एक सीट छोड़ सकती है। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से मुकेश सहनी यह कहकर गठबंधन छोड़ गए थे कि उनकी पीठ में छुरा घोंपा जा रहा है। तब सहनी ने कहा था कि 25 सीट और डिप्टी सीएम पद का वादा करके उन्हें धोखा दिया गया है।

बता दें कि 2019 में भी मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन में रहकर लोकसभा चुनाव लड़ी थी। उस वक्त वीआईपी ने मुजफ्फरपुर, खगड़िया और मधुबनी में अपने प्रत्याशी उतारे थे। खगड़िया से मुकेश सहनी खुद चुनाव लड़े थे। हालांकि, उस चुनाव में तीनों सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।