शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव 1 मिनट पहले चांशल की पहाड़ियों में 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे एनएसएस कैडेट भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया बस्तर का गौरव .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प 1 मिनट पहले .संविधान दिवस पर युवाओं में जागा राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत का संकल्प बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर 1 मिनट पहले बंजर भूमि से हरियाली की ओर बढ़ता खिसोरा, वृक्षारोपण से संवर रही गांव की तस्वीर आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 मिनट पहले आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद 1 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी, 246 रन पर गिरे पांच विकेट, ब्लंडेल नाबाद परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK 1 घंटे पहले परिसीमन बिल पर इंडिया गठबंधन को झटका, मोदी सरकार के समर्थन में आ सकती है DMK संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की 1 घंटे पहले संजय राउत बोले- योगी नहीं तो यूपी नहीं, मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ की गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा 1 घंटे पहले गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के संदिग्ध को AK-47 और कारतूस के साथ दबोचा AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में 2 घंटे पहले AI कंपनी पर प्राइवेट चैट बेचने का आरोप, 2.1 करोड़ अकाउंट्स का डेटा खतरे में शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 25,820 के करीब पहुंचा सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा 2 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, बाजार खुलते ही चांदी ₹6000 और सोना ₹2000 महंगा WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज 2 घंटे पहले WhatsApp पर सिर्फ ‘Hi’ भेजकर चेक करें PF बैलेंस, जानें किस नंबर पर करना होगा मैसेज जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 2 घंटे पहले जयदेव उनादकट का बल्ले से धमाका, T20 क्रिकेट में नंबर-11 पर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग 2 घंटे पहले 8th Pay Commission में कर्मचारियों की 6% सालाना इंक्रीमेंट और 50% DA मर्जर की मांग किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार 2 घंटे पहले भगोड़े जाकिर नाइक पर केंद्र का शिकंजा, IRF के फंड और संपत्तियों पर एक्शन के लिए मिले राज्यों को अधिकार तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज 2 घंटे पहले तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ 2 घंटे पहले ‘योगी जी नहीं तो यूपी नहीं…’, बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी 2 घंटे पहले थलपति विजय सरकार का बड़ा फैसला, तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगी 15 दिन की छुट्टी न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के पांच विकेट गिरे, वॉशिंगटन सुंदर की फिरकी में फंसे डेरिल मिचेल
राष्ट्रीय

सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ

नई दिल्ली
सरकारी एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2023-24 में रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है। कंपनी को 29,810 करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला है, जो बीते साल की तुलना में 11 पर्सेंट अधिक है। इससे पहले 2022-23 में भी कंपनी 9 पर्सेंट की ग्रोथ हासिल की थी। तब कंपनी को कुल 26,928 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। कंपनी के चीफ सीबी अनंतकृष्णन ने सोमवार को कहा, 'सप्लाई चेन में कई भूराजनीतिक चुनौतियों के बाद भी हमने सफलता पाई है। पूरे साल हमारा अच्छा प्रदर्शन रहा है। 31 मार्च 2024 तक हमारे पास बीते वित्त वर्ष में कुल 94 हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर रहे। हमें उम्मीद है कि नए वित्त वर्ष में भी मजबूत ग्रोथ रहेगी।'

उन्होंने कहा कि कंपनी को कुल 19 हजार करोड़ रुपये के मैन्युफैक्चरिंग कॉन्ट्रैक्ट मिले। इसके अलावा 16 हजार करोड़ के रिपेयरिंग एवं ओवरहॉलिंग के ठेके प्राप्त हुए। कुछ दिन पहले ही तेजस एमके-1ए एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी थी, जिसे HAL ने ही तैयार करी थी। भारतीय वायुसेना ने फरवरी 2021 में कंपनी को 48 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट दिया था। इसके तहत 83 लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था। इसके अलावा अब चर्चा है कि कंपनी को 97 और लड़ाकू विमानों के लिए 67 हजार करोड़ रुपये का ऑर्डर मिल सकता है।

कंपनी को इसके तहत पहले एयरक्राफ्ट की डिलिवरी 31 मार्च तक करनी थी, लेकिन कुछ तकनीकी वजहों से इसमें देरी हो रही है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का कहना है कि हमने बीते कुछ सालों में लगातार ग्रोथ हासिल की है। हमारी यह रफ्तार कायम है और लगातार नए ऑर्डर भी मिल रहे हैं। कंपनी की ओर से तेजस एयरक्राफ्ट तैयार करने को बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि बीते साल HAL और अमेरिकी इंजन निर्माता कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के बीच तकनीक के ट्रांसफर को लेकर समझौता हुआ है।

इसके तहत भारत में ही GE-414 एयरो-इंजनों का निर्माण होना है।  इसके लिए अमेरिकी कंपनी 80 फीसदी तकनीकी ट्रांसफर करेगी। कंपनी का कहना है कि इससे हम उत्कृष्ट तकनीक वाले इंजनों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो सकेंगे। कंपनी के चीफ ने कहा कि हमारी कोशिश है कि नई तकनीक हासिल की जाए और अब हथियारों और जेट्स का इस्तेमाल उनके आधार पर हो। बता दें कि  LCA Mk-1A एक नई तकनीक वाला इंजन है। बता दें कि भारत की वायुसेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी एयरफोर्स है। उसके ओर से दिए ऑर्डरों से भी कंपनी को बड़ा फायदा हुआ है।