गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई 2 मिनट पहले ग्राम पथराई की पट्टे से संबंधित भूमि की जांच, 10 दिसंबर को होगी सुनवाई निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण 17 मिनट पहले निर्माण श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत 32 मिनट पहले पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 32 मिनट पहले संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट के टाउनहॉल में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान 32 मिनट पहले ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी 47 मिनट पहले पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण 47 मिनट पहले जल जीवन मिशन के कार्यों का विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र 47 मिनट पहले सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह 55 मिनट पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, ऑस्कर की टॉप 20 फिल्मों में बनाई जगह गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान 1 घंटे पहले गांव में ही खुला धान खरीदी केन्द्र, किसानों की राह हुई आसान एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित 1 घंटे पहले एसएसआर-2026 के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की द्वितीय साप्ताहिक बैठक आयोजित मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री की मंशानुरूप सेवा सेतु अभियान से ग्रामीण युवाओं को मिल रही शासकीय सेवाओं की सुविधा, पूजा को मिला जाति एवं आय प्रमाण पत्र आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी 1 घंटे पहले आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन 1 घंटे पहले बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27 नवम्बर को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल 1 घंटे पहले पाकिस्तानी वेब सीरीज पर भारत में विवाद, नेटफ्लिक्स को सरकार की एडवाइजरी, मंत्री अहसान इकबाल ने उठाए सवाल टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती 1 घंटे पहले टाटा ग्रुप में फिर कानूनी विवाद, एन चंद्रशेखरन की तीसरी नियुक्ति को बॉम्बे HC में चुनौती संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 2 घंटे पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 2 घंटे पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा 2 घंटे पहले रणबीर कपूर की रामायण ने रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड कमाई में पुष्पा 2 को पछाड़ा
मनोरंजन

नवादा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे गुंजन सिंह

नवादा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे गुंजन सिंह

कंगना, गोविंदा के बाद कृति सेनन की राजनीति में एंट्री?

भाग्य के बहुत बड़े फैन हैं केतन सिंह

पटना,
 भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता-गायक गुंजन सिंह नवादा संसदीय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

नवादा सीट से किसी मुख्य राजनीतिक पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद गुंजन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। गुंजन सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने कहा कि विकास के मुद्दा पर चुनाव लड़ने आए हैं। नवादा की जनता का आदेश हुआ और इस आदेश का पालन करते हुए वह चुनावी मैदान में उतरे हैं।सबसे बड़ा मुद्दा है कि घर का बेटा घर का नेता रहेगा। वह नवादा के बेटा हैं और नवादा के लिए वह काम करेंगे। नवादा में न तो केंद्रीय विद्यालय है, न ही मेडिकल कॉलेज है, यहां बेहतर अस्पताल की सुविधा भी नहीं है। जनता के बीच इन्हीं मुद्दों को लेकर जाऊंगा। जनता हीरो है, भगवान है। मुझे भरोसा है कि यहां की जनता साथ देगी। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मे सीटो में तालमेल के तहत लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के कोटे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिस्से में आई नवादा सीट पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सासंद विवेक ठाकुर उम्मीदवार हैं। विवेक ठाकुर पहली बार लोकसभा के चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं महागठंबंधन में शमिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने श्रवण कुश्वाहा को उम्मीदवार बनाया है।श्रवण कुशवाहा पूर्व में गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र और साथ ही स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद का भी चुनाव लड़ चुके हैं। श्रवण कुश्वाहा भी लोकसभा चुनाव में पहली बार अपनी किस्मत आजमाएंगे। वहीं नवादा लोकसभा सीट के लिए श्रवण कुशवाहा को प्रत्याशी बनाये जाने के बाद राजद नेता और पूर्व विधायक राजवल्लभ यादव के भाई विनोद यादव ने नाराज होकर राजद के सभी पद से इस्तीफा दे दिया है और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

नवादा सीट से चंदन सिंह ने वर्ष 2019 के चुनाव में राजग के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के टिकट पर जीत हासिल की थी। चंदन सिंह ने (राजद) प्रत्याशी और पूर्व बाहुबली विधायक राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को पराजित किया था। लोजपा में टूट के बाद चंदन सिंह अपने बड़े भाई सूरजभान सिंह के साथ पशुपति पारस के खेमे में शामिल हो गये थे। कुछ दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (आरएलजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने सीट बंटवारे को लेकर राजग का दामन छोड़ दिया था। इस बार के चुनाव में चंदन सिंह चुनावी रेस से बाहर हो गये हैं।

गौरतलब है कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून तक सात चरणों में किये जायेंगे। बिहार में प्रथम चरण की चार सीट गया (सु),औरंगाबाद, नवादा और जमुई (सु.), के लिए मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा।

 

कंगना, गोविंदा के बाद कृति सेनन की राजनीति में एंट्री?

मुंबई,
 इस वक्त हर तरफ सियासी माहौल है। लोकसभा चुनाव लड़ाई शुरू हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं। मनोरंजन उद्योग में भी राजनीति की हवा चल रही है। कंगना रनौत को भाजपा से लोकसभा टिकट मिल गया है। गुरुवार को अभिनेता गोविंदा सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिव सेना में शामिल हुए। इसके बाद अब एक्ट्रेस कृति सेनन की राजनीति में आने की चर्चा शुरू हो गई है।

कृति सेनन की फिल्म 'क्रू' आज रिलीज हो गई है। फिल्म के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कृति से राजनीति में आने की उनकी इच्छा के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, "मैंने कभी इस बारे में सोचा नहीं है, मैं कभी इस बारे में नहीं सोचती कि मैं यह करूंगी जब तक मेरे अंदर से आवाज नहीं आ जाए और मैं उसके बारे में बहुत पैशनेट ना होऊं। अगर किसी दिन मेरे दिल में कुछ ऐसा आया कि मुझे कुछ और ज्यादा करना है, तो तब शायद मैं ऐसा सोच सकती हूं लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है।" वर्तमान में लोकसभा चुनाव में कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव लड़ने वाली हैं। रामायण सीरीज के एक्टर अरुण गोविल मेरठ से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

भाग्यके बहुत बड़े फैन हैं केतन सिंह

मुंबई,
 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो, 'मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे' में शिरकत कर रहे केतन सिंह का कहना है वह फिल्म मैंने प्यार देखने के बाद भाग्यके बहुत बड़े फैन बन गये।

इस शनिवार सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कॉमेडी शो, 'मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे' में मैडनेस की मालकिन' हुमा कुरेशी के साथ शो बॉलीवुड की अभिनेत्री भाग्यशामिल होंगी।कॉमेडियन कुशल बद्रीके और केतन सिंह 'मजदूर गैग' नामक एक मजेदार गैग के लिए जोड़ी बनाएंगे, जहां वे एक दिहाड़ी मजदूर के संघर्ष के बारे में बताते हैं, जो अपने कार्यस्थल पर कुछ छिपे हुए खजाने की खोज करते हैं और मनमाने ढंग से तय करते हैं कि उन पर कौन दावा करेगा! इसके बाद गौरव दुबे, सिद्धार्थ सागर, हेमांगी कवि और इंदर साहनी ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' पर आधारित एक एक्ट प्रस्तुत किया, जिसमें भाग्यने भी एक्ट किया था।

केतन सिंह ने कहा,जिस दिन मैंने भाग्यकी फिल्म 'मैंने प्यार किया' देखी; मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक बन गया! इतना कि जब भी मैं फिल्म देखता हूं, यह मुझे उस समय में वापस ले जाता है जब मैंने इसे पहली बार देखा था। फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस गजब की थी! शो में एक अतिथि के रूप में उनका होना और उनके सामने प्रस्तुति देना एक शानदार अनुभव था। इतना ही नहीं, वो बड़ी मजेदार थीं और इन एक्टिविटीज़ के दौरान हमारे साथ जुड़ीं जिससे उनके आस-पास के सभी लोग सहज हो गए।

'मैडनेस मचाएंगे – इंडिया को हंसाएंगे', इस शनिवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा।