गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 28 मिनट पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 28 मिनट पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 58 मिनट पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 1 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 2 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 2 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 2 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 3 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 3 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 4 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 4 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 5 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 5 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 5 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 6 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 6 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 8 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 8 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 8 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल
छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में भी रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की कमान महिलाओं के हाथ में सौंपी

 रायपुर
 विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस लोकसभा चुनाव में भी रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की कमान महिलाओं के हाथ में सौंपी जा रही है। विधानसभा क्रमांक 50 रायपुर उत्तर के सभी 201 पोलिंग बूथों सहित दो सहायक पोलिंग बूथों में मतदान कराने के लिए महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिसमें 203 मतदान केंद्रों में 812 महिला कर्मचारी तैनात रहेंगी।

विधानसभा चुनाव के दौरान रायपुर उत्तर के 201 पोलिंग बूथों पर मतदान पर्ची चेक करना, अंगुली में स्याही लगाना, रजिस्टर में हस्ताक्षर कराने से लेकर वोटिंग करवाने तक का सारा काम महिलाओं ने किया था। यहां तक कि पोलिंग बूथों पर सुरक्षा ड्यूटी में भी महिलाओं को ही तैनात किया गया था।

छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि किसी जिले में प्रशासन ने किसी एक विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों पर चुनाव कराने का सारा काम महिलाओं को सौंपा। प्रशासन की इस पहल की निर्वाचन आयोग ने भी प्रशंसा की थी। विधानसभा चुनाव में मिली इस सफलता को देखते हुए प्रशासन ने अब लोकसभा में भी रायपुर उत्तर विधानसभा के सभी पोलिंग बूथों को पुन: महिलाओं को सौंपने का मन बना लिया है।

इस बार एआरओ भी महिला

विधानसभा चुनाव के दौरान सभी 201 मतदान केंद्रों में महिलाओं को जिम्मेदारी तो दी गई थी, लेकिन एआरओ (असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर) के पद पर पुरुष को रखा गया था, लेकिन इस बार एआरओ की जिम्मेदारी भी महिला कर्मचारी को ही सौंपी गई है।

चुनाव के दौरान महिलाओं को मिलेगी पूरी सुविधा

विधानसभा चुनाव के दौरान रायपुर उत्तर के 201 पोलिंग बूथों पर आठ सौ से अधिक महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें दो सौ से अधिक पीठासीन अधिकारी और छह सौ से अधिक मतदान अधिकारी थीं।

लोकसभा चुनाव में दो पोलिंग बूथ बढ़ाए गए हैं, जिससे इस बार पीठासीन और मतदान अधिकारियों की संख्या भी बढ़ेगी। पोलिंग बूथों में महिलाओं की सुविधाओं का भी ख्याल रखा जाएगा, ताकि ड्यूटी के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

नामांकन 19 अप्रैल से

राज्य में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। रायपुर लोकसभा सीट के लिए चुनाव तीसरे चरण में होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 19 अप्रैल से शुरू होगी। नामांकन की संवीक्षा 20 को और वापसी 22 अप्रैल तक होगी। मतदान सात मई को होगा।

जिला उप निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर बांदे ने कहा, विधानसभा चुनाव में सफलता मिली थी। इसे देखते हुए लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा क्रमांक 50 रायपुर उत्तर के पोलिंग बूथों में मतदान कराने की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी जाएगी।