बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 10 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 10 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 10 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 11 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 11 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 11 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 11 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 11 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 11 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 11 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 12 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 12 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 12 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 12 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 12 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 13 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 13 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 13 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 13 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

फूड प्वाइजनिंग से पीड़ित 125 में 40 को मिली छुट्टी

बलरामपुर

सनावल, रामचंद्रपुर, डिंडो तथा बागड़ा अस्पताल क्षेत्र में 14 गांव के 125 लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए हैं जिनमें से 40 लोगो को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यह जानकारी जुटाने लगा हुआ है कि कृषि मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा गृहग्राम सनावल में आयोजित होली मिलन समारोह में वे ऐसी कौन सी खाद्य सामग्री का सेवन किए गए थे जिससे वे डायरिया से पीड़ित हुए।

बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा बसंत सिंह के नेतृत्व में जिले के विभिन्न अस्पतालों के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रभावितों के उपचार में लगाया गया है। अंबिकापुर के निजी अस्पतालों के अलावा जिला अस्पताल बलरामपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजंगज के अलावा पड़ोसी प्रान्त उत्तर प्रदेश के दुद्धी अस्पताल में भी डायरिया पीड़ित सनावल क्षेत्र के कई लोग भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सनावल, रामचंद्रपुर के अलावा बगड़ा और डिंडो के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए जमीन पर दरी बिछाकर सभी का उपचार किया जा रहा है। अभी भी ओपीडी में उपचार के लिए डायरिया पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। लगातार दस्त से कमजोरी, हाथ-पैर में ऐंठन की शिकायत है। सभी मरीजों को ड्रीप चढ़ाया जा रहा है। सीएमएचओ के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी अस्पताल और उससे लगे परिसर के अस्थाई शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मामला कृषि मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा गृहग्राम सनावल में आयोजित होली मिलन समारोह का है जहां भोजन कर उनके गृह क्षेत्र के लोग डायरिया की चपेट में हैं। कृषि मंत्री नेताम भी स्थानीय चिकित्सकों से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। सनवाल अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि होली से एक दिन पूर्व सनावल में क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री राम विचार नेताम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में क्षेत्रवासियों को भी आमंत्रित किया गया था। लोगों ने यहां जमकर होली खेली थी। होली के उमंग उल्लास के साथ अलग-अलग प्रकार के पकवान भी बनाए गए थे। इन्हीं में से किसी पकवान के सेवन के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी है। चिकित्सकों का भी मानना है कि एक ही खाद्य सामग्री अथवा पानी के सेवन से डायरिया हुआ है। यह सीधे-सीधे फूड प्वाइजनिंग का मामला है। सभी पीड़ितों की शिकायत एक ही है, सभी को दस्त हो रहा है लगातार दस्त से कमजोरी महसूस हो रही है। उपचार के बाद पीड़ितों के स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है।

बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत सिंह ने बताया कि रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कुल 87 गांव आते हैं। इसमें से सनवाल -रामचंद्रपुर क्षेत्र के 14 गांव के लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि सनावल, रामचंद्रपुर, डिंडो तथा बागड़ा अस्पताल में कुल 125 पीड़ित लोग आए थे। इनमें से 40 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है । अभी भी 85 लोगों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कौन सी खाद्य सामग्री दूषित थी ,इसके लिए खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग से भी मदद ली जाएगी। उसके बाद ही स्पष्ट होगा कि फूड प्वाइजनिंग किस कारण से हुआ।