बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 5 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 8 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
स्वास्थ्य

बॉडी फैट को कम करने के लिए डाइट टिप्स

अगर आप जल्दी वजन कम करने की चाहत रखते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि कैलोरी बर्न करने के तो कई तरीके हैं। दरअसल आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करने पर ध्यान देना चाहिए। जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सुबह के नाश्ते का खास ध्यान रखना चाहिए। नाश्ता सिर्फ पेट भरने के लिए नहीं होना चाहिए। सही चीजें खाने से आपका मेटाबॉलिज्म (पाचन क्रिया) बढ़ता है और पूरे दिन कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, वजन कम करने और कैलोरी बर्न करने के लिए आपको जितनी कैलोरी खानी हैं उससे ज्यादा बर्न करने पर ध्यान देना चाहिए। कुछ चीजें हैं जिन्हें आप अपने नाश्ते में शामिल करके 
ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है।

प्रोटीन से भरपूर चीजें

प्रोटीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। नाश्ते में अंडे, ग्रीक योगर्ट, पनीर, टोफू या प्रोटीन स्मूदी शामिल करें। प्रोटीन मांसपेशियों को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है, जो कैलोरी बर्न करने के लिए जरूरी है।

इस पांच सब्जियों को खाने से आपका वजन होगा कम

साबुत अनाज

नाश्ते में ओटमील, क्विनोआ, ब्राउन ब्रेड या ब्रान सीरियल जैसे साबुत अनाज लें। ये चीजें धीरे-धीरे एनर्जी देती हैं और देर तक पेट भरा रखती हैं। इनमें फाइबर और पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है, जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

हेल्दी फैट्स

नाश्ते में मेवे, बीज, नट बटर, एवोकाडो या जैतून का तेल शामिल करें। ये हेल्दी फैट्स आपको लंबे समय तक भरे रहने का एहसास देते हैं और दिन में ज्यादा खाने से रोकते हैं।

ग्रीन टी

सुबह की शुरुआत ग्रीन टी से करें। इसमें मौजूद कैटेचिन और कैफीन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी वसा को जलाने में भी सहायक होती है और वजन घटाने में मदद कर सकती है, बशर्ते आप हेल्दी खाना खाएं और व्यायाम करें।

बेरीज

नाश्ते में ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी या ब्लैकबेरी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन शामिल करें। बेरीज में कैलोरी कम होती है और फाइबर ज्यादा होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और वजन घटाने में मदद करता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी वसा को कम करने और कैलोरी बर्न करने में सहायक हो सकते हैं।

चिया सीड्स

अपने नाश्ते में चिया सीड्स डालें। ये फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्त्रोत होते हैं। चिया सीड्स पानी सोख लेते हैं और पेट में फूल जाते हैं, जिससे देर तक भरे रहने का एहसास मिलता है और कैलोरी कम खाने में मदद मिलती है। इनमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है और वजन घटाने में मदद कर सकता है।