गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 4 मिनट पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 19 मिनट पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 19 मिनट पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 34 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 34 मिनट पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 34 मिनट पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 49 मिनट पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 1 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 3 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 4 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 4 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 4 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 4 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित
राजनीति

कई सीटों पर झुकने को तैयार नहीं कांग्रेस, दिल्ली आ सकते हैं उद्धव-पवार

मुंबई

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन में सीट बटवारे को लेकर पेच अटका हुआ है। बताया जा रहा है कि राज्य की 48 सीटों में से ज्यादातर सीटों पर महा विकास अघाड़ी (MVA) के बीच समझौता हो चुका है लेकिन दो सीटों पर अभी भी मामला अटका हुआ है। ये सीटें सांगली और भिवंडी हैं। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने सांगली और भिवंडी लोकसभा सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) के साथ बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इन विवादित सीटों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए सोमवार को मुंबई में राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच बैठक हुई। कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने बता दिया है कि वह इन सीटों पर बातचीत नहीं करेगा। महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ''इन सीटों के बारे में आगे कोई भी चर्चा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ की जानी चाहिए। राज्य के नेता इन सीटों पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।''

सोमवार की बैठक में पवार के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल भी थे। ठाकरे के निजी आवास मातोश्री में हुई बैठक में शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत भी मौजूद थे। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को महाराष्ट्र की पांच लोकसभा सीट पर मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा खत्म होने में महज दो दिन बाकी हैं।

एमवीए कथित तौर पर विभिन्न सीटों को लेकर अलग-अलग दावों के चलते सीट-बंटवारे का फॉर्मुला और पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं कर पाया है। इस लिहाज से पवार और ठाकरे की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। एमवीए में शामिल कांग्रेस महाराष्ट्र की कुल 48 सीटों में से 12 पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है, जहां गठबंधन साझेदारों के साथ उसका सीधा मुकाबला नहीं है जबकि शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) को औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है।

सांगली सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा इस पर सेना यूबीटी और कांग्रेस के बीच गतिरोध है, वहीं भिवंडी सीट पर एनसीपी और कांग्रेस दोनों दावा कर रहे हैं। बैठक के दौरान पवार और उद्धव ने सांगली और भिवंडी की विवादित सीटों के साथ-साथ एमवीए गठबंधन सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा की। दोनों दलों के प्रमुख अब इन सीटों पर समझौते के लिए दिल्ली का रुख कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि उद्धव और पवार अब दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे और विवादित सीटों के मुद्दे को सुलझाने और सीट-बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप देंगे।

इस बीच, सेना यूबीटी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची आधिकारिक तौर पर घोषित करेगी। संजय राउत ने कहा कि पार्टी ने मंगलवार को 15-16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने की योजना बनाई है। पिछले हफ्ते कांग्रेस ने राज्य के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की थी। हालांकि, न तो राकांपा और न ही सेना यूबीटी ने उम्मीदवारों की कोई आधिकारिक सूची घोषित की है।

सेना यूबीटी की पहली सूची में मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर पूर्व मुंबई उत्तर पश्चिम, ठाणे, संभाजी नगर, शिरडी, बुलढाणा और हिंगोली सीटें शामिल होंगी। इस बीच, प्रकाश अंबेडकर ने मंगलवार को संकेत दिया कि वंचित बहुजन अघाड़ी ने एमवीए से नाता तोड़ने का फैसला किया है। राउत ने कहा कि विपक्ष ने प्रकाश अंबेडकर को चार सीटें देने का वादा किया था, जो उन्हें ठीक नहीं लगा। पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की 27 मार्च की समयसीमा खत्म होने वाली है, ऐसे में अब तक अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं कर पाने वाले दलों ने प्रक्रिया तेज कर दी है।