गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 52 मिनट पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 52 मिनट पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 1 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 2 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 3 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 3 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 3 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 4 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 4 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 6 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 6 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 6 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 7 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 7 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 8 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 8 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 8 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल
राजनीति

UP के लिए होगा खास लोकसभा चुनाव 2024, अब शामिल नहीं होंगे कोई बाहुबली नेता

लखनऊ
एक जमाने में बाहुबलियों के बगैर यूपी में चुनाव नहीं हो सकते थे। चाहे विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव, सभी जगह उनका बराबर दखल हुआ करता था। उनके सामने चुनाव लड़ने की किसी की हिम्मत नहीं होती थी। अब जमाना बदल गया है। ऐसे ज्यादातर लोग या तो जेल में हैं या फिर सियासी रसातल में पहुंच गए हैं।

राजनीतिक दलों ने भी बाहुबलियों से पीछा छुड़ाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि 1970 से लेकर 2017 तक पूर्वांचल से लेकर बुंदेलखंड और पश्चिम इलाके तक बाहुबलियों का बोलबाला हुआ करता था। यह न सिर्फ चुनाव लड़ते थे, बल्कि पार्टियों को ब्लैकमेल भी करते थे और चुनाव को बाधित करते थे।

उदाहरण के तौर पर मऊ सदर सीट से विधायक बनने वाले मुख्तार अंसारी का जलवा होता था। मऊ-गाजीपुर के हर छोटे-बड़े चुनावों में उसका हस्तक्षेप रहता था। समय का पहिया घूमा और आज वह जेल की सलाखों के पीछे है। ऐसे ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह को सात साल की सजा सुनाई गई है। उनका राजनीतिक भविष्य अधर में लटका है।

यादव वोटों पर मजबूत पकड़ रखने वाले चार बार के सांसद और पांच बार के विधायक बाहुबली नेता रमाकांत यादव जेल में बंद हैं। इस बार चुनाव में उनका कोई प्रभाव नहीं रहेगा। ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र की हत्या के मामले में जेल में बंद उमाकांत यादव भी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। वह चुनाव में भाग नहीं ले पाएंगे।

वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक वीरेंद्र सिंह रावत कहते हैं कि उत्तर प्रदेश का चुनाव बिना बाहुबलियों के कभी नहीं लड़ा गया। यह ऐसा पहला चुनाव है, जिसमें नामी माफिया या तो जेल में बंद हैं या फिर ऊपर की सैर कर रहे हैं। अगर बात करें बुंदेलखंड और चंबल कि तो यहां शिव कुमार पटेल ददुआ, ठोकिया, शंकर जैसे डाकू चुनाव की हार-जीत तय करते थे। इनका इतिहास आतंक का हुआ करता था। समय के साथ उनका अंत हो गया है।

रावत कहते हैं कि पूर्व मंत्री डीपी यादव से सपा, बसपा ने किनारा किया तो उनकी राजनीतिक जमीन कमजोर हो गई। प्रयागराज में माफिया अतीक और उसका भाई अशरफ ये दो नाम थे, जिनके इर्द-गिर्द हर चुनाव घूमता था, लेकिन पिछले वर्ष दोनों की हत्या के बाद प्रभाव खत्म हो गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जनपदों के दुर्दांत अपराधियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल 194 अपराधी मुठभेड़ में मारे गये और 5,942 घायल हुए। इसमें पुलिस बल के 16 जवान वीरगति को प्राप्त हुए तथा 1,505 पुलिस कर्मी घायल हुए। राज्य स्तर पर चिन्हित कुल 68 माफिया और उनके गैंग के सदस्यों और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब तक लगभग 3,758 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर एक्शन लिया गया है।