गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन 12 मिनट पहले संविधान दिवस पर कमिश्नर कार्यालय में उद्देशिका का सामूहिक वाचन लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन 27 मिनट पहले लगभग एक साल का इंतजार खत्म : सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न 27 मिनट पहले बस्तर में संविधान दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू 42 मिनट पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 के नए फीचर्स पर विभागवार ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति 42 मिनट पहले बस्तर के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों को मिलेगी नई गति अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत 42 मिनट पहले अंधला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से 745 किसानों को मिली राहत सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल 57 मिनट पहले सौरभ दास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, भारतीय नागरिकता को लेकर भी उठे सवाल सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज 1 घंटे पहले सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, त्रिशा-गायत्री ने जीत से किया आगाज लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस 1 घंटे पहले लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण 1 घंटे पहले एनआईबीएसएम में किसानों को सरसों की वैज्ञानिक खेती का प्रायोगिक प्रशिक्षण संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 2 घंटे पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 2 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 3 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 4 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 4 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 4 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 5 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 5 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 5 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव : मजबूत भाजपा के सामने कांग्रेस का कमजोर दांव

देहरादून
 एक तरफ भाजपा का मजबूत संगठन, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की लचर स्थिति। एक तरफ भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत जैसा अनुभवी चेहरा, तो दूसरी तरफ कांग्रेस का विरेंद्र रावत जैसा अनजान और अनुभवहीन चेहरा। एक तरफ मोदी लहर, तो दूसरी तरफ बिखरा-बिखरा पस्त विपक्ष।

उत्तराखंड की प्रतिष्ठित हरिद्वार लोकसभा सीट पर अपने बेटे विरेंद्र रावत को टिकट दिलाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का दबाव कांग्रेस पर बहुत भारी पड़ना तय है। कहने का मतलब कि सत्ताधारी दल भाजपा को परिवारवाद का मुद्दा बनाकर कांग्रेस पर हमला करने का एक और अवसर प्राप्त हो गया है। चुनाव प्रचार अभियान में कांग्रेस से बहुत आगे निकल चुकी भाजपा के खेमे में कांग्रेस के टिकट के ऐलान के बाद खुशी का माहौल है।

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस का हरिद्वार सीट पर चेहरा घोषित तो हो गया है, लेकिन यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने वाला नहीं है। एक ओर विरेंद्र रावत न तो कांग्रेस संगठन के भीतर और न ही हरिद्वार क्षेत्र में कभी सक्रिय रहे हैं, दूसरा कांग्रेस के इस कदम ने भाजपा को पार्टी के परिवारवाद पर और आक्रामक होने का मौका दे दिया है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव की बात छोड़ दें, जबकि हरीश रावत खुद ही इस सीट से चुनाव लड़कर सांसद बने थे, बाकी दो मौकों पर उन्होंने अपने परिजनों को ही टिकट के मामले में आगे बढ़ाया है। वर्ष 2014 में हरीश रावत की पत्नी रेणुका रावत को इस सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया था। हालांकि वह भाजपा उम्मीदवार डा. रमेश पोखरियाल निशंक से हार गई थीं। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हरीश रावत ने हरिद्वार ग्रामीण सीट से अपनी बेटी अनुपमा रावत को टिकट दिलाया था, जो विजयी रही थीं। अबकी बार हरीश रावत के साथ ही डा. हरक सिंह रावत, करन माहरा इस सीट पर पार्टी टिकट के लिए संभावित दावेदार थे, लेकिन हरीश रावत अपने बेटे विरेंद्र रावत को टिकट दिलाने में कामयाब हो गए।

एक तो राजनीति, उस पर चुनावी राजनीति के लिहाज से देखें, तो विरेंद्र रावत का कोई अनुभव नहीं है। पहली बार उन्हें किसी चुनाव में पार्टी ने टिकट दिया है। पार्टी चाहती थी कि हरीश रावत या फिर किसी कद्दावर नेता को मैदान में उतारकर चुनाव को कांटे का बनाया जाए, मगर हरीश रावत के दबाव के चलते ऐसा नहीं हो पाया। विरेंद्र रावत का मुकाबला भाजपा के उन अनुभवी त्रिवेंद्र सिंह रावत से है, जो कि पूर्व मुख्यमंत्री, राज्य सरकार में दो बार के मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वे भाजपा के गढ़वाल मंडल के संगठन मंत्री जैसे दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। दो बार के सांसद रह चुके पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक की जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत को टिकट देकर भाजपा एंटी इनकमबेंसी की आशंका से पहले ही खुद को अलग कर चुकी है।

हरिद्वार की तरह, नैनीताल सीट पर भी लोकसभा चुनाव के नजरिये से अपेक्षाकृत नया चेहरा देकर कांग्रेस ने सभी को हैरत में डाला है। इस सीट पर राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले प्रकाश जोशी को टिकट दिया गया है, जो कि मोदी सरकार के राज्य मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अजय भट्ट के सामने होंगे। हालांकि विरेंद्र रावत के मुकाबले प्रकाश जोशी को फिर भी चुनावी राजनीति का अनुभव है। वह वर्ष 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर कालाढूंगी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हें दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा था। लोकसभा का टिकट उन्हें पहली बार दिया गया है। उनके सामने भी भाजपा की मजबूत चुनौती है।