बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 2 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 2 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 3 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 3 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 3 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 3 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 3 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 3 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 3 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 3 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 4 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 4 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 4 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 4 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 4 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 5 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 5 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 5 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 6 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साधा निशाना, 6000 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड हमारे और 14 हजार करोड़ विपक्ष के

रायपुर.

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे को घेरने में लगी हुई है। एक दूसरे पर जमकर बरस रहे हैं। बयानबाजी का दौर गर्म है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कुल 20 हजार करोड़ रुपए इलेक्टोरल बॉन्ड जारी किए गए थे। इसमें बीजेपी के पक्ष में छह हजार करोड़ जारी हुए थे। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी के 14 हजार करोड़ रुपए किसके पक्ष में जारी हुए, ये बड़ा सवाल है।

उन्होंने कहा कि हमारे 303 सांसद हैं और 6 हजार करोड़ हमारा है, तो जिनके 240 सांसद हैं उनके 14 हजार करोड़ रुपए हैं। इसके बावजूद बीजेपी को दोषी बताना उनकी ओछी मानसिकता है। कांग्रेस के खाता बंद करने के सवाल पर कहा कि जनता किसका अकाउंट बंद करेगी, यह उन्हें जल्द पता लग जाएगा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की ओर से महिलाओं को विश्वास में लेकर घर-घर जाकर एक लाख रुपए के लिए फॉर्म भरवाने के सवाल पर कहा कि सारी जनता उनसे नाराज है। वैसे घर-घर जाकर उन्हें सबको मनाना चाहिए। पसीना बहाना चाहिए। उनका पुराना इतिहास जैसा है, वैसा ही जनता ने निर्धारित कर रखा है। यह सबको मालूम है।

'कांग्रेस विश्वसनीयता खो चुकी है'
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि मामला विश्वसनीयता का है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की घोषणा भाजपा से कही ज्यादा रही। इसके बावजूद महिलाओं ने बीजेपी को जनादेश दिया। कांग्रेस विश्वसनीयता खो चुकी है। बड़ा सवाल यह है कि क्या केंद्र में कांग्रेस की सरकार बन रही है। क्योंकि पीएम मोदी का काम सबको दिख रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के 10 साल के कामकाज के बाद सब कुछ स्पष्ट है। देश कैसा चाहिए और कैसे ताकतवर बन सकता है। जनता ये देख रही है। इतना ही नहीं बस्तर लोकसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं करने को लेकर भी उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसा।

जानें, क्या है कांग्रेस की 'नारी न्याय गारंटी'योजना
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला है। कांग्रेस ने महिला वोटरों को साधने के लिए 'नारी न्याय गारंटी' की घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए देने का वादा किया है। छत्तीसगढ़ दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने मीडिया चर्चा में कहा कि हम नारी न्याय योजना के तहत प्रदेश की सभी महिलाओं को सालाना 1 लाख रुपए देंगे। पायलट ने बताया कि सभी लोकसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर महिलाओं से फार्म भरवाएंगे।