गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन 26 मिनट पहले संविधान दिवस के अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में सहित शासकीय कार्यालयों में हुआ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी 1 घंटे पहले PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- OBC आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है पार्टी सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI  ने बताई चयन की वजह 1 घंटे पहले सिराज के प्लेइंग-11 से बाहर होने पर मचा बवाल, BCCI ने बताई चयन की वजह अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 2 घंटे पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 2 घंटे पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 2 घंटे पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 3 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 4 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 5 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 5 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 5 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 6 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 6 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 7 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 7 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 7 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 7 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 15 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान
राष्ट्रीय

भारत ने कनाडा को बताया आतंकी दल्ला का ठिकाना, गिरफ्तार करने को कहा

नई दिल्ली

भारत सरकार ने कनाडा स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श दल्ला के ठिकाने की जानकारी कनाडा सरकार को देते हुए उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चिक करने को कहा है। आपको बता दें कि दल्ला के खिलाफ भारत में दर्ज मामलों की जांच एनआई कर रहा है। वह कई मामलों में वांटेड है। भारतीय एजेंसियों ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।

भारतीय एजेंसियों ने कुछ तस्वीरों के साथ उसकी कार और वर्तमान पते की सटीक जानकारी कनाडा की सरकार को दी है। सूत्र ने कहा, ''एनआईए ने गृह मंत्रालय के माध्यम से विदेश मंत्रालय (एमईए) से संपर्क किया। इसके बाद दिल्ली स्थित दूतावास के माध्यम से कनाडा की सरकार से संपर्क किया गया और दल्ला को अस्थायी तौर पर गिरफ्तारी करने के लिए कहा है।”

सूत्र ने बताया कि पुख्ता सबूत देने के बाद भी कनाडा की सरकार के द्वारा अर्श दल्ला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कनाडा दूतावास को भेजी गई क्वेरी का भी कोई जवाब नहीं मिला है।

2020 तक दल्ला पंजाब स्थित गैंगस्टरों के साथ काम कर रहा था। बाद में वह कनाडा चला गया जहां उसने केटीएफ प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के साथ काम करना शुरू कर दिया। वह निज्जर के लिए आतंकी मॉड्यूल चलाना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि आतंकवादी निज्जर को पिछले साल 18 जून को एक गुरुद्वारे के परिसर में अज्ञात हमलावरों ने मार डाला था।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जघन्य अपराधों में उसकी संलिप्तता पाए जाने के बाद पिछले साल 9 जनवरी को दल्ला को आतंकवादी घोषित किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “दल्ला आतंकी गतिविधियों के अलावा हत्या, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसे जघन्य अपराधों में शामिल है। वह आतंकियों को वित्तीय मदद देने के साथ-साथ पाकिस्तान से बड़े पैमाने पर ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में भी शामिल है।” निज्जर की हत्या के बाद दल्ला केटीएफ के सभी ऑपरेशन संभाल रहा है। वह भारत में कुछ और हत्याओं को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है।

दल्ला ने भारत में अपना ऑपरेशन जारी रखा है। पिछले साल सितंबर में कांग्रेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली की पंजाब के मोगा में उनके घर पर उनके दो सहयोगियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। बल्ली की हत्या के कुछ घंटों बाद मोगा के डाला गांव के निवासी दल्ला ने फेसबुक पर इसकी जिम्मेदारी ली।