गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी 38 मिनट पहले अमेरिका से इस साल 1,700 भारतीय नागरिकों का डिपोर्टेशन, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल 41 मिनट पहले धान खरीदी में पात्र किसानों को नहीं होगी परेशानी, खसरा एवं फसल संबंधी विसंगतियों के निराकरण के लिए राज्य शासन की बड़ी पहल तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने 56 मिनट पहले तिरुपति बालाजी मंदिर को 121 किलो सोना दान करेगा गुमनाम भक्त, 160 करोड़ के गहने नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… 1 घंटे पहले नए वनाधिकार पट्टाधारकों का एग्रीस्टैक में पंजीयन नहीं, धान बेचने का संकट… पामेड़ क्षेत्र के 35 गांवों में करीब 500-600 नए वनाधिकार पट्टे वितरित… देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार 1 घंटे पहले देश में पहली बार ATM से ज्यादा हुआ क्रेडिट कार्ड खर्च, अक्टूबर में आंकड़ा ₹2.4 लाख करोड़ पार बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 2 घंटे पहले बड़ी SUV का बढ़ता क्रेज बना पार्किंग की चुनौती, बदलने पड़ रहे इमारतों के नक्शे 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित 3 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5.14 लाख रुपये एरियर? फिटमेंट फैक्टर से समझें गणित DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला 3 घंटे पहले DRDO ने तैयार किया स्टील्थ कॉम्बैट ड्रोन का प्रोटोटाइप, बिना पायलट दुश्मन के इलाके में करेगा हमला NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये 3 घंटे पहले NHAI के नए सिस्टम से टोल पर बंपर कमाई, बिना गाड़ी रोके जुटाए 538.95 करोड़ रुपये बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा 3 घंटे पहले बांग्लादेश से छिन सकता है 4 अरब डॉलर का कपड़ा कारोबार, भारत को मिलेगा बड़ा फायदा मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 4 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 4 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 5 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 5 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 5 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 5 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 13 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 14 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 14 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 14 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता
राजनीति

किसानों, बासमती चावल के निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही सरकार: कांग्रेस

नई दिल्ली
कांग्रेस ने सरकार पर किसानों और बासमती चावल के निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि पाकिस्तान में बासमती चावल अवैध रूप से उगाया जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से बासमती चावल किसानों पर निर्यात शुल्क और निर्यात प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' में एक पोस्ट में कहा कि इससे चावल निर्यात में भारी गिरावट आई है और किसानों की आय में कमी आई है।

रमेश ने आरोप लगाया, "पिछले दस सालों से मोदी सरकार चुपचाप सो रही है या हमारे किसानों के लिए तबाही मचा रही है।"

उन्होंने कहा, "अब, संरक्षित भारतीय बासमती चावल की किस्मों को पाकिस्तान में अवैध रूप से उगाया जा रहा है और वैश्विक बाजार में बेचा जा रहा है। दुर्भाग्य से, मोदी सरकार हमारे किसानों, उत्पादकों और निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है।"

कांग्रेस नेता ने दावा किया, "अधिक उपज देने वाले बीजों और उर्वरकों पर अच्छा पैसा खर्च करने वाले भारतीय किसानों को हर तरफ नुकसान हो रहा है। वे अपना चावल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नहीं बेच सकते। फिर, उनका बाजार हिस्सा अवैध विदेशी बासमती उत्पादकों द्वारा ले लिया जाता है।"

रमेश ने आरोप लगाया कि सितंबर, 2023 के अंत से कृषि मंत्रालय 'ऑटोपायलट' (स्वचालित ढंग से) तरीके से चल रहा है, जब तत्कालीन कृषि मंत्री को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया था।

उन्होंने कहा, "यह देश पर इसके दुष्परिणामों का ताजा उदाहरण है।"

कांग्रेस नेता ने एक पोस्ट में कहा, "कांग्रेस पार्टी की क्रांतिकारी #किसानन्याय गारंटी एक स्थिर आयात-निर्यात नीति का वादा करती है जिससे किसानों को लाभ होता है। जून, 2024 के बाद भारत के बासमती किसान इस विश्वास के साथ अपना चावल उगाने और बेचने में सक्षम होंगे कि सरकार उनके लिए काम कर रही है।"

कांग्रेस नेता उन खबरों का हवाला दे रहे थे जिनमें दावा किया गया था कि भारत की 'संरक्षित' बासमती किस्मों का नाम बदलकर पाकिस्तान में खेती की जा रही है और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने 'अवैध' खेती पर चिंता जताई है।