बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 2 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 2 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 2 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 2 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 2 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 3 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 3 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 3 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 3 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 3 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 4 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 4 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 4 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 4 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 4 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 4 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 5 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 5 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 5 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
स्वास्थ्य

प्राकृतिक फूलों से बने होली कलर्स के फायदे और उपयोग

होली का त्‍योहार बस आने वाला है। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। घरों और बाजारों में इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। लोग गुलाल और रंग खरीदकर ला रहे हैं। बता दें कि बाजार में मिलने वाले रंगों में केमिकल का इस्‍तेमाल किया जाता है। जो हमारी त्‍वचा के लिए नुकसानदायक हैं। इससे न केवल त्‍वचा में खुजली, जलन और ड्राइनेस हो सकती है, बल्कि आखों में भी जलन महसूस होती है।

कई लोगों को इन रंगों से एलर्जी भी हो जाती है। इन समस्‍याओं का एक ही हल है, हर्बल कलर। इस बार आप घर में ही तरह-तरह के फूलों से होली के हर्बल कलर बना सकते हैं। ये रंग केमिकल फ्री होते हैं, साथ ही त्‍वचा को इनसे कोई नुकसान भी नहीं होता। तो आइए जान लेते हैं, घर में फूलों की मदद से होली के रंग कैसे तैयार कर सकते हैं।

गुड़हल के फूल से बनाएं लाल रंग

हम सभी जानते हैं कि लाल रंग प्रेम का प्रतीक है। लेकिन होली का लाल रंग जीवन में जोश और ऊर्जा का संकेत देता है। लाल रंग बनाने के लिए गुड़हल के फूलों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात है कि ये फूल बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। लाल रंग बनाने के लिए गुड़हल के फूलों को अच्‍छे से धोकर धूप में सुखा लें। सूखने के बाद इन्‍हें मिक्‍सर ग्राइंडर में पीस लें। इसके बाद इसमें मैदा या कॉर्नस्‍टार्च मिलाएं। लाल हर्बल कलर बनकर तैयार है। गीला लाल रंग बनाना चाहते हैं, तो अनार के छिलकों को पानी में उबालें या फिर आप चाहें, तो गुड़हल के फूलों के पाउडर को पानी में मिला सकते हैं।

टेसू के फूलों से बनाएं ऑरेंज कलर

होली पर केसरिया रंग से भी खूब होली खेली जाती है। इसे बनाने के लिए टेसू के फूलों का उपयोग किया जा सकता है। इनके रंगों की वजह से उन्हें जंगल की आग भी कहते हैं। केसरिया रंग बनाने के लिए टेसू के फूल लें और उन्हें पीसकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को दोगुने मैदा या कॉर्नस्‍टार्च के साथ मिला लें। टेसू के फूलों से भी आप रंगीन पानी बना सकते हैं। इसके लिए टेसू के फूलों को रात भर पानी में भिगोकर रखना होगा। सुबह तक सारा पानी केसरिया हो जाएगा। आप इस पानी का उपयोग अपनी पिचकारी के लिए कर सकते हैं।

इन फूलों से बनाएं पीला रंग

गुलदाउदी, गेंदा और अमलतास के फूलों से पीला रंग खूब अच्‍छा बनता है। जरूरत के हिसाब से इनमें से कोई भी एक फूल लें और उन्हें एक कटोरे में रात भर भिगो दें। सुबह पानी पीला हो जाएगा और आप होली के दौरान इस रंग वाले पानी से खेल सकते हैं। अगर आप सूखा गुलाल बनाना चाहते हैं, तो गुलदाउदी या गेंदा की पंखुड़ियां सुखाकर मिक्सी में पीस लें। आप इसमें मैदा या कॉर्नफ्लार मिला सकते हैं और आपका हर्बल पीला गुलाल बनकर तैयार है।

अपराजिता के फूलों से बनाएं नीला रंग

अपराजिता के फूलों से आप नीला रंग बना सकते हैं। इसका उपयोग रंगीन पानी और सूखा गुलाल दोनों बनाने में किया जा सकता है। गुलाल बनाने के लिए आप इसे सुखाकर ग्राइंडर में पीस लें। आप इसमें मैदा या फिर कॉर्नस्टार्च मिलाकर नीला रंग तैयार कर सकते हैं। इसका लिक्विड कलर बनाने के लिए आपको ज्‍यादा मेहनत नहीं करनी। बस फूलों को पानी में उबालना है और आपका गीला नीला रंग तैयार है।

नीम से बनाएं हरा रंग

नीम की पत्तियों को पीसकर हरा रंग आसानी से तैयार किया जा सकता है। हरा रंग बनाने के लिए नीम की पत्तियों को सुखाकर और पीसकर महीन पाउडर बना लें। इसे आप चाहें तो गुलाल या फिर लिक्विड रंग की तरह भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

ध्‍यान रखें होली से कुछ दिन पहले ही आपको फूलों से हर्बल कलर बनाने की तैयारी करनी होगी। यहां बताए गए तरीकों से नेचुरल कलर बनाना आपके लिए बहुत आसान होगा।