गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 1 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 1 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 2 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 2 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 2 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 10 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 11 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 11 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 11 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 11 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 11 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 11 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 12 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 12 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 12 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 13 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 13 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 13 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 13 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल
राष्ट्रीय

ED लॉकअप में ऐसे गुजरी CM केजरीवाल की रात, घर से मंगाईं कंबल और दवाइयां

नई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें लगभग दो घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया. केजरीवाल को रात में ईडी लॉकअप में ही बितानी पड़ी.

रिपोर्ट के मुताबिक, केजरीवाल रात में ठीक से सो नहीं पाए. उन्हें रात में घर से कंबल और दवाइयां दी गई थीं. इस मामले में आज केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा. साथ ही उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाी हो सकती है.

अरविंद केजरीवाल पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें पद पर रहते हुए गिरफ्तार किया गया है. उनसे पहले इसी साल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन उन्होंने गिरफ्तारी से पहले इस्तीफा दे दिया था.

केजरीवाल के घर क्यों पहुंची थी ईडी?

दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी सीएम केजरीवाल को अब तक नौ समन जारी कर चुकी है. गुरुवार को ईडी की टीम 10वां समन लेकर उनके घर पहुंची थी.

इतने समन जारी करने के बाद भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे. इस बीच केजरीवाल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था.

जेल से चलेगी सरकार!

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने गुरुवार देर रात मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा – लोकसभा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पता चलता है कि पीएम मोदी उनसे डरते हैं… केजरीवाल दिल्ली के सीएम थे, हैं और रहेंगे… इसकी सीधा अर्थ है कि दिल्ली की सरकार जेल ही चलाई जाएगी। आम आदमी पार्टी बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी, हम इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने राष्ट्रीय संयोजक की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेगी।

सीएम केजरीवाल इसमें कैसे फंसे?

सीएम केजरीवाल को ईडी ने पिछले साल 2 नवंबर को पहला समन भेजा था. ये समन प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जारी किया गया था.

ईडी की चार्जशीट में कई बार सीएम केजरीवाल का नाम है. आरोप है कि जब एक्साइज पॉलिसी 2021-22 तैयार की जा रही थी, तब कई आरोपी केजरीवाल के संपर्क में थे.

ईडी ने एक चार्जशीट में दावा किया है कि एजेंसी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता के अकाउंटेंट बुचीबाबू का बयान दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि के. कविता, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बीच राजनीतिक समझ थी. इस दौरान कविता ने मार्च 2021 में विजय नायर से भी मुलाकात की थी.

इस मामले में एक और आरोपी दिनेश अरोड़ा ने भी ईडी को बताया है कि उसने केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी. ईडी का कहना है कि वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मंगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी और केजरीवाल के बीच कई मीटिंग्स हुई थीं. सीएम केजरीवाल ने दिल्ली के शराब कारोबार में रेड्डी की एंट्री का स्वागत किया था.

पूछताछ में बुचीबाबू और आरोपी अरुण पिल्लई ने खुलासा किया है कि वो एक्साइज पॉलिसी को लेकर केजरीवाल और सिसोदिया के साथ मिलकर काम कर रहे थे.

साथ ही आरोपी विजय नायर ने वीडियो कॉल के जरिए केजरीवाल और गिरफ्तार आरोपी समीर महेंद्रू में बात भी करवाई थी. इस दौरान केजरीवाल ने समीर से कहा था कि विजय उनका आदमी है और उसे उसपर भरोसा करना चाहिए.