गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या 1 घंटे पहले मध्य प्रदेश के विदिशा में सनसनीखेज मामला: नाबालिग का अपहरण कर जबरन बाल विवाह, गर्भवती होने पर कर दी हत्या पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 1 घंटे पहले पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल: हत्या के आरोपी पर तलवार और गोली से हमला, बीच सड़क पर काटा हाथ 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 2 घंटे पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 2 घंटे पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 2 घंटे पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 2 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 10 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 10 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 10 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 10 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 10 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 11 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 11 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 12 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 12 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 12 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 13 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 13 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 13 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 13 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल
राष्ट्रीय

देश भर में हिट हो चुकी वंदे भारत की सफलता के बाद रेलवे वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर कोच विकसित करने की प्रक्रिया में

नई दिल्ली
वंदे भारत ट्रेन अपनी शुरुआती दिनों से लेकर आज तक लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। आज भी लोग इस ट्रेन से यात्रा करने में काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। वंदे भारत ट्रेन में बाकी ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा सुविधाएं हैं और लोग इस ट्रेन को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वंदे भारत का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों पर किया गया है। देश भर में हिट हो चुकी वंदे भारत की सफलता के बाद रेलवे वंदे भारत ट्रेनों में स्लीपर कोच विकसित करने की प्रक्रिया में है। रेलवे इन कोचों को जल्द ही लोगों के बीच में लाने वाला है। हाल ही में वंदे भारत स्लीपर कोच की सुविधाओं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। आइए नजर वंदे भारत स्लीपर में मिलने वाली तमाम सुविधाओं पर।

कैसा होगा वंदे भारत स्लीपर का डिजाइन
अब तक वंदे भारत ट्रेनों में सार्वजनिक उपयोग के लिए केवल सिंगल-सीटर कोच बनाए गए हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे फिलहाल स्लीपर सुविधा वाले वंदे भारत ट्रेन कोच के विकास पर काम कर रहा है। इन कोचों से निश्चित रूप से भारतीय रेलवे उद्योग में एक बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। रिपोर्ट ने नई वंदे भारत स्लीपर कंपार्टमेंट ट्रेन के डिजाइन के संबंध में कुछ जानकारी जारी की है। इसके मुताबिक खबर है कि इस ट्रेन के अगले हिस्से का डिजाइन चील जैसा होगा।

वंदे भारत स्लीपर में होंगे 16 कोच
ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे और इसमें तीन प्रकार के कोच शामिल होंगे जिनमें – 3 टियर एसी, 2 टियर एसी और फर्स्ट क्लास एसी। कुल 16 कोचों में 113 टियर एसी कोच, चार 2 टियर एसी कोच और एक फर्स्ट क्लास एसी कोच शामिल होने की उम्मीद है। इस ट्रेन में कुल 823 यात्री यात्रा कर सकते हैं। जिसमें से 611 यात्री 3-टियर एसी कोच में, 188 यात्री 2-टियर एसी कोच में और 24 यात्री प्रथम श्रेणी कोच में यात्रा कर सकते हैं। जहां तक ​​3 टियर एसी कोच की बात है तो मौजूदा ट्रेन से भी ज्यादा सुविधाएं देने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य रूप से गद्देदार बिस्तर की पेशकश इन ट्रेनों में की जाएगी। इसे राजस्थानी एक्सप्रेस ट्रेन में बैठने की सुविधा से बेहतर बनाया गया है।

कैसा होगा वंदे भारत स्लीपर का इंटीरियर
इस ट्रेन के इंटीरियर को क्रीम, पीले और लकड़ी के रंगों के साथ देखने में आकर्षक बनाया गया है। मिडिल और अपर बर्थ के लिए सीढ़ियों की सुविधा दी जाएगी, जिससे यात्री आसानी चढ़ सकते हैं। इस ट्रेन के सामान्य क्षेत्रों में सभी लाइट सेंसर लाइट हैं। जब यात्री उस क्षेत्र में पहुंचेंगे, तो लाइटें अपने आप जल जाएंगी और जब कोई यात्री नहीं होगा, तो बिजली बचाने के लिए लाइटें बंद हो जाएंगी। रात में बेहतर रोशनी प्रदान करने के लिए आवश्यक स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। विशेष रूप से रात में जब यात्री पैदल चल रहे हों तो यात्रियों के रास्ते को रोशन करने के लिए नीचे की ओर एलईडी लाइट स्ट्रिप्स प्रदान की जाएगी। यह केवल तभी काम करेगा जब यात्री क्षेत्र में चल रहे हों और यह रोशनी अन्य सो रहे यात्रियों को किसी भी तरह से परेशान नहीं करेगी।  

वंदे भारत स्लीपर में बायो टॉयलेट की होगी सुविधा
ट्रेन के अंदर एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे तक जाने वाले दरवाजे और शौचालय क्षेत्र के दरवाजे सभी ऑटोमेटिक दरवाजे के रूप में डिजाइन किए गए हैं। इन्हें भी सेंसर के आधार पर ही बनाया गया है। इससे ट्रेन में किसी तरह का शोर नहीं सुनाई देगा। इस ट्रेन में विकलांग व्यक्तियों के लिए विशेष शौचालय की सुविधा है। इतना ही नहीं, मौजूदा वंदे भारत ट्रेन की तरह ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों के लिए ऑटोमेटिक दरवाजे लगाए गए हैं। जहां तक ​​इस ट्रेन में टॉयलेट की बात है तो इसमें हवाई जहाज के टॉयलेट की तरह बायो टॉयलेट सिस्टम दिया गया है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इससे दुर्गंध न आए।

कितनी होगी वंदे भारत स्लीपर की स्पीड
इस ट्रेन के शौचालय के अंदर सभी वॉशबेसिन इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि पानी बाहर न गिरे। मुख्य रूप से प्रथम श्रेणी एसी डिब्बे में, शौचालयों में स्नान के लिए शॉवर और गर्म पानी की सुविधा भी होगी। इस ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से यात्रा करने में सक्षम बनाया गया है। हालांकि, सुरक्षा कारणों से ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ही चलेगी। इससे यात्रियों के लिए यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।