गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि अभी-अभी 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 1 मिनट पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 2 मिनट पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 2 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 8 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 8 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 8 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 8 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 8 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 8 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 9 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 9 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 10 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 10 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 10 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 10 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 11 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 11 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 11 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला
राजनीति

यदि भाजपा ने नहीं दिया टिकट तो… वरुण गांधी ने तैयार कर लिया प्लान B

पीलीभीत
 भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में अभी तक 51 सीटों पर ही अपने प्रत्‍याशियों का ऐलान किया है। 23 सीटों पर उम्‍मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। छह सीटें सहयोगी दलों को दे रखी हैं। पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को पार्टी इस बार टिकट देगी या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है। इस बीच बताया जा रहा है कि वरुण गांधी के प्रतिनिधि दिल्‍ली से पीलीभीत आए थे। उन्‍होंने 4 सेट नॉमिनेशन पेपर खरीदा और वापस दिल्‍ली चले गए। सूत्रों का दावा है कि बीजेपी से टिकट न मिलने की स्थिति में वरुण गांधी निर्दलीय प्रत्‍याशी के तौर पर पर्चा दाखिल कर सकते हैं।

चर्चा है कि प्रदेश स्‍तर के सभी बीजेपी नेताओं ने कोर कमेटी की बैठक में इस बार पीलीभीत से वरुण गांधी को टिकट दिए जाने का विरोध किया है। पीलीभीत में पहले चरण में वोटिंग है। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है। अभी तक इस सीट से न तो बीजेपी और न ही सपा ने कोई प्रत्‍याशी उतारा है। पिछले कई सालों से वरुण गांधी अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इसके चलते उन्‍हें दोबारा टिकट नहीं देने की आशंका जताई जा रही है।

अखिलेश की बैठक में वरुण के नाम पर हुई चर्चा

चर्चा यह भी है कि अखिलेश यादव इस बार वरुण गांधी को सपा उम्‍मीदवार के तौर पर पीलीभीत में उतार सकती है। पीलीभीत के सपा जिला अध्‍यक्ष जगदेव सिंह जग्‍ग ने बताया कि अखिलेश यादव के साथ हुई बैठक में अन्‍य प्रत्‍याशियों के साथ ही वरुण गांधी के नाम पर भी चर्चा हुई। हालांकि जब इस बारे में अखिलेश यादव से पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि यह बीजेपी का मामला है कि वह किसे टिकट देती है और किसे नहीं। हमारी कमेटी हर चीज पर विचार करती है।

3 साल से बीजेपी के खिलाफ खोले हुए हैं मोर्चा

गौरतलब है कि वरुण गांधी ने बीते 3 सालों से जनहित से जुड़े तमाम मामलों पर अपने ही पार्टी की जमकर मुखालफत की है। हालांकि बीते दिनों पीएम मोदी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान वह अन्‍य बीजेपी नेताओं के साथ मंच साझा करते नजर आए। इस कार्यक्रम में वरुण गांधी ने पीएम मोदी की तारीफ भी की थी।

पर्चा खरीदने पहुंचे निजी सचिव

बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही वरुण गांधी के निजी सचिव कमलकांत नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। इस दौरान वरुण गांधी के कार्यालय सचिव दीपक पांडे और अधिवक्ता एम आर मालिक भी मौजूद रहे। वरुण गांधी ने नामांकन पत्र खरीदवाकर कहीं न कहीं यह संदेश दिया है कि वह पीलीभीत से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी हाई कमान की बेरुखी?

इसकी बड़ी वजह यह हो सकती है कि वरुण गांधी ने पिछले कुछ वर्षों में पार्टी लाइन से हटकर बयान दिए थे और खुद को एक नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करने के संकेत दिए थे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनका यह आक्रामक रुख और शक्ति प्रदर्शन बीजेपी हाई कमान को पसंद नहीं आया था। वरुण गांधी ने कई बार राज्य की योगी और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ भी बयान दिए थे, जो कि उन्हें विवादों में ला चुके हैं और बीजेपी हमेशा ही अपने ऐसे नेताओं से दूरी बना लेती है जो कि पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाते रहे हैं। इससे पहले भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के साथ भी बीजेपी ने ऐसा ही किया था।

किसे मिल सकता है पीलीभीत से मौका

वरुण गांधी के विवादित व्यक्तित्व के चलते सूत्र बताते हैं कि उनका टिकट बीजेपी इस बार काट सकती है। वहीं खास बात यह भी है कि पार्टी कांग्रेस से ही आए एक चेहरे को पीलीभीत से अपना लोकसभा प्रत्याशी बना सकती है, जो कि जितिन प्रसाद हैं। प्रसाद फिलहाल यूपी की योगी सरकार में मंत्री पद पर हैं और खबरें हैं कि पार्टी उन्हें लोकसभा भेज सकती है। वरुण गांधी की तरह जितिन प्रसाद भी एक युवा चेहरा माने जाते हैं। इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि इस सीट से संजय गंगवार का नाम भी सामने लाया जा सकता है।

संशय के बीच तेवरों में आई थी नरमी

एक तरफ जहां वरुण गांधी की सीट कन्फर्म होने को लेकर संशय है तो दूसरी ओर चुनाव से पहले उनके रुख में कुछ नरमी आई थी। बीते कुछ वक्त में वे ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। पीएम मोदी की तारीफ करने से लेकर एक्स पर उनके पोस्ट को रीपोस्ट कोट करते भी नजर आए थे। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में यह भी लिखा था कि सत्य को बेशक थोड़ा इंतजार करकना पड़े, मगर अंततः जीत सत्य की ही होगी।
निर्दलीय उतरने की भी है चर्चा

जब वरुण गांधी द्वारा नाराजगी के संकेत दिए गए थे कि वे बीजेपी से नाराज हैं तो यह भी चर्चाएं थी कि वे बीजेपी छो़ड़ सपा भी जॉइन कर सकते हैं। 2022 के विधानसभा संचुनाव के दौरान भी उनके बीजेपी छोड़ने के आसार थे। पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि उनके आने या न आने को लेकर हमारा संगठन फैसला लेगा। वरुण गांधी को लेकर सियासी हलकों में ये भी चर्चाएं हैं कि वे अमेठी लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकते हैं।

गौरतलब है कि पीलीभीत सीट से वरुण गांधी की मां और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सांसद हैं और 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले वरुण गांधी ने जीतकर अपनी छवि एक फायरब्रांड नेता की बना ली थी और 2014 समेत 2019 में धमाकेदार जीत दर्ज की थी।