गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि 8 मिनट पहले 26/11 मुंबई हमले की 18वीं बरसी: आज भी ताजा हैं वो खौफनाक यादें और गहरे जख्म, देश दे रहा शहीदों को श्रद्धांजलि ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी 9 मिनट पहले ‘दीपथून पर दीपम जलाने को लेकर नहीं दी कोई राय’, तिरुपरंकुंद्रम मंदिर के पुजारियों ने जताई नाराजगी महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल 10 मिनट पहले महाराष्ट्र: भिवंडी में चिकन शावरमा खाने से 43 लोग बीमार, 10 बच्चे और गर्भवती महिला भी शामिल सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी 10 मिनट पहले सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 8 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 8 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 8 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 8 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 8 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 8 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 9 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 9 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 9 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 10 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 10 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 10 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 11 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 11 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 11 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 11 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला
राजनीति

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के लिए लोकसभा उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की और उस पर मुहर लगाई है। गुरुवार को उन नामों का ऐलान हो सकता है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व वाली सीईसी ने महाराष्ट्र के लिए 12 नामों को अंतिम रूप दिया है। इसके अलावा राजस्थान के लिए सात सीट पर उम्मीदवारों की नाम पर मुहर लगाई है। पार्टी राजस्थान के लिए पहले ही 10 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीईसी की बैठक के बाद कहा कि राज्य की 12 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "हमने महाराष्ट्र की कम से कम 18-19 सीट पर चर्चा की है। इनमें से 12 सीट पर उम्मीदवार ‘फाइनल’ कर लिए हैं।  

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रणीति शिंदे के सोलापुर से चुनाव लड़ने की संभावना है। सोलापुर उनके पिता और पार्टी के वरिष्ठ नेता वा पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे का क्षेत्र रहा है। इनके अलावा साहू महाराज को कोल्हापुर से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वड्डेतिवार को पार्टी चंद्रपुर से चुनाव लड़ा सकती है। सूत्रों के मुताबिक, वह अपनी जगह बेटी और युवा नेता शिवानी को उतारना चाह रहे हैं।

कांग्रेस ने गुजरात के भी अधिकांश उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, जिनके नाम आज जारी होने की संभावना है।  सूत्रों ने कहा कि राजस्थान में पार्टी ने जयपुर शहर से सुनील शर्मा का नाम फाइनल किया है लेकिन कुछ प्रमुख सीटों पर चर्चा लंबित है। दौसा सीट पर दौसा से विधायक मुरारीलाल मीना का नाम सबसे आगे हैं लेकिन उनके स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के कारण नाम फाइनल नहीं हो सका है। इस बात की चर्चा है कि पार्टी सीकर सीट सीपीएम को दे सकती है, जबकि गंगानगर से कुलदीप इंदौरा का नाम फाइनल किया गया है। नागौर सीट पर सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि वहां पार्टी को कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिल रहा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस फिर से आरएलपी नेता हनुमान बेनीवाल से गठबंधन की उम्मीद कर रही है और संभवत: उन्हें खुद चुनाव लड़ने के लिए मना सकती है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने गुजरात के लिए भी सात उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 82 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उसने पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवार घोषित किए थे। पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची में राहुल गांधी का नाम भी शामिल था जो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करते हैं।

कांग्रेस की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग और 24 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों के थे। पार्टी की दूसरी सूची में 10 उम्मीदवार सामान्य वर्ग से जबकि 33 प्रत्याशी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से थे।