Google Analytics Meta Pixel
Movies

रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लाल साड़ी और सिंदूर लगाए हुए हैं

मुंबई

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में आई थी, तो और तभी से फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस की एक्साइटमेंट तबसे और अधिक बढ़ गई जब साल 2023 में इसका टीजर रिलीज किया गया था। फैंस तभी से 'पुष्पा 2' यानी 'पुष्पा: द रूल' से जुड़ी हर अपडेट के इंतजार में रहते हैं। अब यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है और रश्मिका मंदाना ने शूटिंग भी शुरू कर दी है। हाल ही 'पुष्पा 2' के सेट पर रश्मिका मंदाना की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

रश्मिका मंदाना को 'पुष्पा 2: द रूल' के सेट पर लाल साड़ी पहने और मांग में सिंदूर भरे स्पॉट किया गया। उनका लुक देखकर लग रहा है कि वह पुष्पराज के साथ शादी का सीक्वेंस शूट कर रही थीं।