मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 1 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 1 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 1 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 1 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 1 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 1 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 1 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 2 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 2 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 2 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 2 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 2 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 2 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 3 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 3 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 3 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 4 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 4 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
स्वास्थ्य

मछली खाने के स्वास्थ्य संबंधी लाभ: बढ़ाएं अपनी सेहत को मछली से

भारत में खाने की आदतों में एक दिलचस्प बदलाव सामने आया है. हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि देश में मछली की खपत तेजी से बढ़ रही है. ये बढ़ोतरी न सिर्फ उन इलाकों में देखी गई है जहां परंपरागत रूप से मछली आहार का अहम हिस्सा रही है, बल्कि दूर-दराज के उन इलाकों में भी जहां मछली खाना आम नहीं था. इस वृद्धि को बढ़ती आय, बदलते खानपान और मछली की बेहतर उपलब्धता से जोड़ा जा सकता है.

वर्ल्ड फिशरीज रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR) और अन्य सरकारी एवं अंतरराष्ट्रीय निकायों के सहयोग से किए गए इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने 2005-06 से 2019-21 के बीच नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) के आंकड़ों का विश्लेषण किया. अध्ययन में पाया गया कि वर्ष 2005-06 और 2019-21 के बीच मछली खाने वालों का अनुपात 66% से बढ़कर 72.1% हो गया है. वहीं, प्रति व्यक्ति मछली की खपत सालाना 4.9 किलो से बढ़कर 8.9 किलो हो गई है. अध्ययन में यह भी पाया गया कि जो लोग पहले से ही मछली खाते थे, उनमें प्रति व्यक्ति खपत 7.4 किलो से बढ़कर 12.3 किलो हो गई है.

अध्ययन में बताया गया है कि विश्व बैंक के निम्न-मध्यम आय वाले देशों के समूह में भारत की मछली खपत में वृद्धि दर सबसे अधिक है. हालांकि, प्रति व्यक्ति खपत अभी भी समूह के औसत (2020 में 14.9 किग्रा) से आधे से थोड़ी ही ज्यादा है.

क्यों बढ़ रही है मछली की खपत?

अध्ययन में मछली की खपत में वृद्धि के पीछे तीन मुख्य कारण बताए गए हैं:
बढ़ती आय: लोगों की आय बढ़ने के साथ ही उनके खानपान में वैरायटी आ रही है. मछली अब सस्ती और सुलभ हो रही है, जिससे लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं.
बदलती खाने की आदतें: सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण लोग अब अपनी डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं. मछली प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स है, जो लोगों को आकर्षित कर रहा है.
मछली की बेहतर उपलब्धता: कूलिंग और परिवहन सुविधाओं में सुधार के कारण अब दूर-दराज के क्षेत्रों में भी मछली आसानी से उपलब्ध हो रही है.

भारत में मछली खपत का भविष्य

अध्ययन में यह भी पाया गया कि भारत में मछली की खपत में अभी भी काफी गुंजाइश है. भविष्य में मछली पालन को बढ़ावा देने और मछली की सप्लाई चेन को मजबूत बनाने से भारत में मछली की खपत को और बढ़ाया जा सकता है. यह न केवल लोगों के पोषण लेवल को बेहतर बनाने में मदद करेगा बल्कि मछली पालन से जुड़े लोगों की आजीविका के साधन भी मजबूत होंगे.