मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 38 मिनट पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 38 मिनट पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 51 मिनट पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 1 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 1 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 1 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 1 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 1 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 1 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 2 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 2 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 2 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 2 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 2 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 3 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 3 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 3 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 3 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
स्वास्थ्य

डुअल किडनी ट्रांसप्लांट: दोनों किडनियों की समान भूमिका का महत्व

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. यहां के डॉक्टरों की एक टीम ने 51 वर्षीय महिला पर पहली बार सफल डुअल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की. यह किडनी उन्हें परिवार की एक 78 वर्षीय महिला से प्राप्त हुई, जिनका दुखद रूप से सीढ़ियों से गिरने के कारण गंभीर सिर में चोट लग गई थी और उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था.

डुअल किडनी ट्रांसप्लांटेशन (डीकेटी) एक ऐसी प्रक्रिया है जहां मरीज को एक साथ दो किडनी ट्रांसप्लांट की जाती हैं. यह सर्जरी खासतौर पर उन मरीजों के लिए फायदेमंद है, जो डायलिसिस पर हैं और किडनी फेलियर का सामना कर रहे हैं. 

कौन बन सकते हैं डुअल किडनी ट्रांसप्लांट के डोनर?

इस प्रक्रिया में, 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के डोनर की किडनी का उपयोग किया जा सकता है, जिन्हें एक्सपेंडेड क्राइटेरिया डोनर (ECD) किडनी कहा जाता है. इसे आसान शब्दों में समझें तो ECD का मतलब है 60 या उससे अधिक उम्र के डोनर या 50 से अधिक उम्र के वे डोनर जिन्हें पहले हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रही है, जिनका क्रिएटिनिन लेवल 1.5 के बराबर या उससे अधिक है या जिनकी स्ट्रोक से मौत हो गई हो.

बुजुर्ग डोनर से भी किडनी ट्रांसप्लांट कैसे संभव हुआ?

आमतौर पर 65 साल से अधिक उम्र के ब्रेन डेड डोनरों के ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए स्वीकार नहीं किए जाते हैं. लेकिन भारत में अंगों की कमी को देखते हुए एम्स की टीम ने इस खास मामले में अधिक से अधिक लाभ उठाने का फैसला किया. द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, एम्स के डॉ. असुरी कृष्णा ने बताया कि जब हम युवा डोनर से किडनी लेते हैं, तो आमतौर पर सिर्फ एक का ही इस्तेमाल करते हैं क्योंकि एक किडनी से भी मरीज का जीवन चल सकता है. लेकिन इस मामले में डोनर 78 साल के थे, इसलिए हमने दोनों किडनी को एक ही मरीज में ट्रांसप्लांट करने का फैसला किया. यह प्रक्रिया काफी दुर्लभ है और आमतौर पर बुजुर्ग डोनरों के लिए ही की जाती है. उम्र के साथ अंगों की काम करने की क्षमता कम हो जाती है. इसलिए युवा डोनर से मिली किडनी ज्यादा कारगर होती है, लेकिन बुजुर्ग डोनर से मिली किडनी भी 8-10 साल तक मरीज को जीवनदान दे सकती है.

बुजुर्ग डोनरों से डुअल किडनी ट्रांसप्लांट किडनी मरीजों की कैसे मदद करेगा?
ज्यादा किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत वाले मरीज 50 साल से अधिक उम्र के होते हैं. लेकिन अंगों की कमी के चलते उन्हें डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. डॉ. असुरी बताते हैं कि डुअल किडनी ट्रांसप्लांट न सिर्फ भारत में अंगों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा बल्कि ऐसे अंगों का भी इस्तेमाल होगा जो आमतौर पर खराब हो जाते हैं. वह कहते हैं कि इस सर्जरी ने बुजुर्ग डोनरों के अंगों का इस्तेमाल कर अंग दान प्रणाली में आपूर्ति और मांग के बीच के अंतर को कम करने का एक शानदार उदाहरण पेश किया है.

कैसे हुई यह सर्जरी?

इस ऑपरेशन में मरीज की मौजूदा दोनों किडनी के साथ-साथ उनके दाहिनी तरफ दो और नई किडनी को ट्रांसप्लांट किया गया. इस तरह मरीज के शरीर में कुल चार किडनी हो गईं. डॉ. असुरी ने बताया कि सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि डोनर की उम्र ज्यादा होने के कारण दोनों किडनी को मरीज के दाहिनी तरफ ही ट्रांसप्लांट किया जाना था. उन्होंने बताया कि डोनर की एक किडनी, डायलिसिस पर निर्भर रहने वाले मरीज के लिए पर्याप्त नहीं होती. हमें सबसे पहले पहली किडनी को जोड़ने के लिए मरीज की मुख्य आर्टरी और वेन्स को बंद करना पड़ा और फिर उसके नीचे दूसरी किडनी को ट्रांसप्लांट करना पड़ा. इसलिए, एक ही मरीज में दोनों किडनी का उपयोग करने का निर्णय लिया गया.