बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 9 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 9 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 9 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 10 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 10 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 10 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 10 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 10 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 10 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 10 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 11 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 11 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 11 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 11 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 11 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 11 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 12 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 12 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 12 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 12 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
व्यापार

दिल्ली में एक मां ने अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ी लड़ाई, जाने क्या है मामला

नई दिल्ली
 बेटे से कहती थी कि जब तू मर जाएगा, तभी तेरे घर आऊंगी। बेटे के स्यूसाइड नोट में भी टॉर्चर का जिक्र है। उसकी आत्मा को तभी शांति मिलेगी, जब बहू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। यह दर्द है एक बुजुर्ग मां का। मां ने गृह मंत्रालय, उपराज्यपाल, पुलिस कमिश्नर और जिले के डीसीपी तक के पास गुहार लगाई है, लेकिन पुलिसवाली बहू के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ। आखिर में कड़कड़डूमा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। छह महीने बाद सोमवार को बहू के खिलाफ गोकुलपुरी थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया।
बुजुर्ग मां ने की थी शिकायत

गंगा विहार निवासी 64 साल की बुजुर्ग महिला ने शिकायत में लिखा है कि उनके बेटे की शादी 3 दिसंबर 2012 में हुई थी। बहू दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है, जो ईस्ट जिले में तैनात है। बहू शादी के बाद से ही बेटे पर परिवार से अलग होने का दबाव बना रही थी। आत्महत्या और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। बेटे ने 23 जुलाई 2013 को गोकुलपुरी थाने में इसकी कंप्लेंट भी की थी, जिसकी डीडी एंट्री हुई है। विवाद को खत्म करने के लिए परिवार ने बेटे और बहू को अलग करने में ही भलाई समझी। उनका दावा है कि बहू परिवार से अलग होने के बाद दूसरे लड़कों के साथ घूमने लगी।

यूं बढ़ने लगा झगड़ा

इससे झगड़ा बढ़ने लगा। बेटा और बहू फिर गंगा विहार में बगल वाले दूसरे मकान में आ गए। बहू ने 17 मई 2018 को बेटे के सिर पर कपड़े धोने वाली थपकी मार दी। इससे बेटा बेहोश हो गया। इसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल में लाए, उसके सिर पर छह टांके लगे। गोकुलपुरी थाने में शिकायत दी गई थी। बहू ने बेटे की नौकरी छुड़वा दी थी और खुद मायके चली गई थी। बेटा अपने दोनों बच्चों की देखभाल अकेला कर रहा था। वो कई बार बहू को मनाने गया, लेकिन वो नहीं लौटी।

पत्नी का था अफेयर

बेटा 15 सितंबर 2023 को बहू को मनाने उसके ऑफिस गया था। वहां बहू ने उससे कहा था कि 'जब तू मर जाएगा, तब तेरे घर आऊंगी। मैं तेरी प्राइवेट प्रॉपर्टी नहीं हूं।' मां के अनुसार बेटे ने घर आकर ये सारी बातें उन्हें बताई। उसने बताया कि पत्नी ने उसे बर्बाद कर दिया है। वह उसकी बेइज्जती करती है और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। बेटे ने पत्नी के अफेयर की बात भी बताई। इसके बाद 16 सितंबर 2023 को उसने फांसी लगाकर जान दे दी। स्यूसाइड नोट में बहू के खिलाफ लिखा। गोकुलपुरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।