बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 6 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 6 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 7 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 7 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 7 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 7 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 7 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 7 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 7 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 8 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 8 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 8 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 8 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 8 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 9 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 9 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 9 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
मनोरंजन

मैं पुष्पा की तरह बहुत बगावती हूं: प्रतिभा रांटा

दिलजीत दोसांझ के क्रेज के आगे फीके पड़े एड शीरान
– मुंबई में एड शीरान के कॉन्सर्ट में दोसांझ ने किया था परफॉर्म
– कॉन्सर्ट में दिलजीत के एंट्री लेते ही पूरी जनता पागल हो गई
इंटरनेशनल सिंगर एड शीरान हाल ही में भारत आए। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ पार्टी करने के अलावा एड शीरान ने अपने कॉन्सर्ट को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ स्टेज शेयर किया और साथ मिलकर धमाल मचा दिया। मुंबई में एड शीरान का कॉन्सर्ट था। शीरान ने अपने सुपरहिट गानों से कॉन्सर्ट में चार-चांद लगा दिए, लेकिन दिलजीत दोसांझ  की एंट्री ने पूरी महफिल चुरा ली। शीरान का गाना सुनने आए लोगों का पूरा ध्यान दिलजीत ने खींच लिया। एड शीरान के कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने सभी आॅडियंस को हैरान कर दिया। उन्होंने अचानक कॉन्सर्ट में एंट्री ली और पूरी जनता पागल हो गई। इसका नजारा खुद सिंगर-अभिनेता ने सोशल मीडिया पर दिखाया है। दिलजीत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बीते कॉन्सर्ट का वीडियो शेयर किया है और इसमें फैंस का दिलजीत के लिए क्रेज साफ दिखई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही दिलजीत कॉन्सर्ट में आते हैं, तो फैंस हैरान रह जाते हैं और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं। वीडियो में एक फैन ने कहा, मुझे बस दिलजीत दिख गया। मेरी जान ले लो। एक ने कहा, "हमें तो पता ही नहीं था कि दिलजीत आने वाला है। ऐसा लग रहा है चांद धरती पर उतर आया। एक और ने कहा, मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि हुआ क्या है। मैं इस रात को कभी नहीं भूल सकती। एक और ने कहा कि दिलजीत के आते ही लोग बस नाच रहे थे और चिल्ला रहे थे। यह सबसे अच्छी फीलिंग थी। स्टेज पर शीरान के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस के दौरान दिलजीत ने उन्हें गले लगाया। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने लिखा, एक प्यार।
-0-0-0-0-0-0-0-0-0-0-0
– मैं पुष्पा की तरह बहुत बगावती हूं: प्रतिभा रांटा
– ‘लापता लेडीज’ में अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर रही हैं प्रतिभा
– घर वाले पूछते, तू हीरोइन बन जाएगी, तो तुझसे शादी कौन करेगा: प्रतिभा
प्रतिभा रांटा किरण राव की ‘लापता लेडीज’ में अपनी एक्टिंग के लिए तारीफें बटोर रही हैं। प्रतिभा रांटा ने बताया कि घरवाले एक्टिंग के खिलाफ थे और बोलते थे कि हीरोइन बन गई तो कौन शादी करेगा। प्रतिभा ने इंटरव्यू में करियर से लेकर फिल्मों और ‘लापता लेडीज’ के आॅडिशन पर बात की। परिवार के कड़े विरोध के बावजूद शिमला से मुंबई एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आई प्रतिभा रांटा को आखिरकार टीवी और डळळ के बाद फिल्म में मौका मिला। प्रतिभा इस वक्त लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘लापता लेडीज’ में अपनी परफॉर्मेंस के लिए तारीफ बटोर रही हैं। किरण राव के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रतिभा रांटा का दमदार रोल है। हाल ही खास बातचीत में प्रतिभा रांटा ने अपने परिवार, करियर, फिल्म और महिला मुद्दों से लेकर आमिर खान, किरण राव और अपने पसंदीदा हीरो के बारे में बात की। मैं हिमाचल से हूं। मेरे घर में सभी कलाकार नेचर के हैं, मगर कभी किसी ने ये नहीं सोचा कि इस क्षेत्र में भी करियर बनाया जा सकता है। मेरी दिलचस्पी हमेशा से एंटरटेनमेंट फील्ड में थी और मेरे घरवालों ने भी मुझे डांस के लिए इंस्पायर भी खूब किया। जहां भी थिएटर या कुछ क्रिएटिव करने का मौका मिलता, मैं जरूर हिस्सा लेती थी, मगर मेरे घरवालों ने इसे हमेशा शौक तक सीमित रखा कि बच्ची है, इसका नाचने-गाने का शौक पूरा करो। चाहे वो स्कूल ट्रिप्स हों या इंटरनेशनल ट्रिप हों, मुझे हर जगह भेजा गया। मगर जब करियर की बात आई, तो निल बटा सन्नाटा ! घर वाले पूछते, तू हीरोइन बन जाएगी, तो तुझसे शादी कौन करेगा हमारे पहाड़ में तो तुझसे कोई शादी करेगा ही नहीं, क्योंकि कल्चर ही नहीं है। हमारे पहाड़ में जब लड़की पैदा होती है, तो बचपन से ही उसकी शादी के लिए सोना खरीदा जाता है। पैसे जमा किए जाते हैं। उनकी ना मेरी लाइफ का सबसे बड़ा रिजेक्शन था। मगर मैंने अपने घर वालों से साफ कह दिया था कि मैं खुद को एक्टिंग के क्षेत्र में ही देखती हूं। मैं भी असल जिंदगी में अपनी फिल्म के किरदार पुष्पा की तरह बहुत बगावती हूं। मैंने घर वालों से कह दिया था कि ये मुझे एक्टिंग ही करनी है। मैंने एक बात जानी है कि आपको अगर कोई चीज चाहिए, तो उसके लिए पहले आपको लड़ना होगा। जिंदगी जीना मुंबई ने सिखाया मुझे। मैं जब मुंबई आई, तब घर पर यही बोल कर आई थी कि मैं पढ़ने जा रही हूं, मगर कहीं न कहीं फैमिली को पता था कि मैं अभिनय में जरूर किस्मत आजमाऊंगी। मैं जब मुंबई में आई, तो लाइफ जीना मैंने मुंबई आकर सीखा। मैं जब शिमला में थी, तो अपने पैरेंट्स की गोद में थी, यूं कहिए, उनके प्रोटेक्शन में थी। मगर जब मैं सपनों के इस शहर में आई, तो मुझे हर काम खुद करना होता था। अपने घर के किराए से लेकर बिल भरने तक का सब कुछ। यहां अपने परिवार और करियर से दूर अजनबी लोगों के बीच नए रिश्ते बनाने थे। उस दौर में मेरी समझदारी डेवलप हुई, मेरी अपनी पहचान बनी। कॉलेज की पढाई के साथ-साथ मैंने आॅडिशन देने भी शुरू किए। उसी के जरिए मुझे अपना पहला टीवी शो कुर्बान मिला। उसके बाद मैंने एक वेब शो किया।