मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 9 मिनट पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 54 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 1 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 1 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 1 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 2 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 2 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 3 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 4 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 4 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 4 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे
स्वास्थ्य

वजन बढ़ाने और मसल्स बनाने के लिए दूध के गिलास में शामिल करें ये आहार

अगर आप दुबले-पतले हैं और बढ़िया से बढ़िया चीजें खाकर भी आपकी हड्डियों पर मांस नहीं चढ़ रहा है, तो अब आपको खाने-पीने में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस अपने दूध पीने के तरीको को बदलना है। दूध वैसे तो खुद एक ताकतवर चीज है लेकिन आपके दूध के गिलास को पोषक तत्वों का पावरहाउस बनाना बहुत आसान है।

न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा के अनुसार, दूध पहले से ही प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों के विकास और उन्हें रिकवर करने में मदद करता है। अगर आपको अपनी बॉडी बनानी है, कमजोरी दूर करनी है और हड्डियों को मजबूत बनाना है, तो आज से आपको अपने दूध में नीचे बताई चीजों को मिक्स करके पीना शुरू कर देना चाहिए।

चिया सीड्स

अपने दूड में चिया सीड्स डालना एक छोटा लेकिन फायदेमंद बदलाव है। चिया सीड्स फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये आपको अतिरिक्त ऊर्जा देने के साथ-साथ पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं और दिल की सेहत का भी ख्याल रखते हैं।

इन 5 फलों को खाने से बढ़ सकता है आपका वजन, देखें वीडियो

बादाम का मक्खन

अपने दूध में एक चम्मच बादाम का मक्खन मिलाने से उसका पोषण मूल्य बढ़ जाता है। बादाम का मक्खन विटामिन, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है। ये दूध के टेक्स्चर को तो क्रीमी बनाता ही है साथ ही दिल की सेहत और लंबे समय तक ऊर्जा देने में भी मदद करता है।

प्रोटीन पाउडर

अपने दूध में एक स्कूप प्रोटीन पाउडर जैसे व्हे प्रोटीन, कैसिइन प्रोटीन या प्लांट-बेस्ड प्रोटीन पाउडर (मटर प्रोटीन, सोया प्रोटीन, हेम्प प्रोटीन) मिलाने से दूध में प्रोटीन की मात्रा को काफी बढ़ाया जा सकता है। प्रोटीन पाउडर प्रोटीन की मात्रा को आसानी से बढ़ाने का एक तरीका है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और विकास के लिए जरूरी है।

ग्रीक योगर्ट

दूध में ग्रीक योगर्ट मिलाने से उसमें प्रोटीन की मात्रा और क्रीमिनेस बढ़ जाती है। ग्रीक योगर्ट कैसिइन प्रोटीन से भरपूर होता है, जो धीरे-धीरे पचता है और मांसपेशियों की रिकवरी के लिए लगातार अमीनो एसिड प्रदान करता है।

पीनट बटर

दूध में एक चम्मच बादाम का मक्खन या मूंगफली का मक्खन मिलाने से उसमें कैलोरी और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। पीनट बटर में हेल्दी फैट्स भी होते हैं, जो हॉर्मोन उत्पादन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

ओट्स

दूध में पका हुआ ओट्स मिलाने से एक पौष्टिक शेक बनता है, जो एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट और पाचन के लिए फाइबर देता है। कसरत के बाद एनर्जी के लिए कार्बोहाइड्रेट जरूर लेना चाहिए।

केला

आपके दूध में एक पका हुआ केला मिलाने से न सिर्फ उसमें प्राकृतिक मिठास आ जाती है, बल्कि यह कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम और विटामिन भी प्रदान करता है। पोटेशियम तरल पदार्थों के संतुलन और मांसपेशियों के कार्य को नियमित करने में मदद करता है, जबकि कार्बोहाइड्रेट कसरत के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं।