मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 8 मिनट पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 8 मिनट पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 23 मिनट पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 26 मिनट पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 26 मिनट पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 1 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 1 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 1 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 1 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 1 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 2 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 2 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 3 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 3 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 3 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया
स्वास्थ्य

वयस्कता के बाद वजन घटाने की चुनौतियां: जानें 40 साल के बाद क्यों होती हैं समस्याएं

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, स्वस्थ वजन बनाए रखना हमारे लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. खाने-पीने और व्यायाम पर ध्यान देने के बाद भी वजन कम करना मुश्किल होता है. अक्सर इसे मेटाबॉलिज्म धीमा होने से जोड़ा जाता है, लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में दिमाग की भूमिका सामने आई है.

नागोया यूनिवर्सिटी (जापान) के शोधकर्ताओं ने पाया है कि उम्र बढ़ने के साथ दिमाग का एक खास हिस्सा 'हाइपोथैलेमस' (hypothalamus) वजन को प्रभावित करता है. हाइपोथैलेमस भूख और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करता है. इसमें मेलानोकोर्टिन-4 रिसेप्टर (MC4R) नामक प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर को रूरत से ज्यादा फैट बर्न करने का संकेत देता है.

चूहों पर हुआ अध्ययन

शोधकर्ताओं ने चूहों पर अध्ययन किया और पाया कि उनकी उम्र बढ़ने के साथ MC4R रिसेप्टर  न्यूरॉन (नर्व सेल) का आकार बदल गया. इससे रिसेप्टर की संख्या कम हो गई, जिसके चलते वजन बढ़ने लगा. अध्ययन के दौरान यह भी पाया गया कि हाइपोथैलेमस के न्यूरॉन पर मौजूद छोटे बालों जैसे सिलिया (cilia) की लंबाई भी उम्र के साथ कम हो जाती है. ये सिलिया ही MC4R रिसेप्टर का आधार होते हैं. चूहों की उम्र बढ़ने के साथ इन सिलिया की लंबाई काफी कम हो गई.

रिसर्च में क्या हुआ?

शोधकर्ताओं का मानना है कि इंसानों में भी यही प्रक्रिया होती है. इस अध्ययन के प्रमुख लेखक प्रोफेसर काजुहिरो नाकामुरा का कहना है कि हम उम्मीद करते हैं कि इस खोज से मोटापे के इलाज के लिए नए तरीके खोजे जा सकें. अध्ययन में यह भी पाया गया कि खानपान का सीधा असर सिलिया की लंबाई पर पड़ता है. ज्यादा फैट वाली डाइट लेने वाले चूहों में सिलिया तेजी से छोटी हुईं, जबकि कम खाने वाले चूहों में सिलिया की लंबाई कम ना के बराबर कम हुई. दिलचस्प बात यह है कि जब इन चूहों को दो महीने तक कम खाना खिलाया गया, तो उनकी सिलिया फिर से लंबी हो गईं. इससे पता चलता है कि खानपान में बदलाव दिमाग की मेटाबॉलिज्म और भूख को कंट्रोल करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है.

लेप्टिन रेसिस्टेंस

अध्ययन से लेप्टिन रेसिस्टेंस (leptin resistance) को समझने में भी मदद मिलती है. लेप्टिन एक हार्मोन है जो शरीर की फैट सेल्स द्वारा बनाया जाता है और दिमाग को भूख कम करने का संकेत देता है. लेकिन मोटे लोगों में लेप्टिन रेसिस्टेंस हो जाता है, जिससे भूख बढ़ती है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन चूहों के MC4R रिसेप्टर वाली सिलिया छोटी थीं, उनके शरीर पर लेप्टिन का असर नहीं हुआ, भले ही सीधे दिमाग में लेप्टिन डाला गया. इससे पता चलता है कि उम्र के साथ सिलिया छोटी होने से लेप्टिन रेसिस्टेंस हो सकता है.