बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 1 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 12 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 12 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 12 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 12 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 12 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 12 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 12 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 13 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 13 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 13 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 13 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 14 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 14 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 14 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 14 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 14 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 14 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 15 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी
राजनीति

PoK भी हमारा,वहां के हिंदू भी हमारे, शाह बोले- अत्याचारी देश पाकिस्तान

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीओके के लेकर अपनी पार्टी और केंद्र सरकार का स्टैंड साफ करते हुए  कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है। इसलिए वहां के हिंदू और मुस्लिम दोनों ही हमारे लोग हैं। एक टीवी इंटरव्यू में अमित शाह ने देश के विभाजन को गलत बताया। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में हिंदुओं पर बहुत अत्याचार हुआ है।

अमित शाह ने कहा कि आजादी के वक्त वहां हिन्दुओं की संख्या 23 फीसदी थी, जो अब घटकर 2.7 फीसदी रह गई है। उन्होंने कहा, पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, महिलाओं से दुष्कर्म किया गया। ऐसे ही प्रताड़ित लोग पाकिस्तान छोड़कर भारत आए हैं। भला ऐसे लोगों को हम नागरिकता क्यों नहीं दें। 1950 से जो वादा था, उसे कांग्रेस ने पूरा नहीं किया हम उसे पूरा कर रहे हैं।

एनडीए 400 से ज्यादा सीट जीतेगी
अमित शाह ने कहा, ''भाजपा 300 पार और एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। हमारे पास 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड और 25 साल का एजेंडा है। पिछले चुनाव में हमने 300 का टारगेट सेट किया था और 303 सीटें आई थीं, मैं आज फिर कहता हूं कि एनडीए इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी।''

उन्होंने पार्टियां तोड़ने के आरोप पर जवाब देते हुए कहा, हमने किसी पार्टी को नहीं तोड़ा है। गृहमंत्री ने टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू को लेकर कहा कि हमने उन्हें गठबंधन से नहीं निकाला था। बल्कि ये उन्हीं का फैसला था। जब वह जनता के पास गए और चुनाव हारे फिर उन्हें समझ में आया। अब हमारे साथ आ गए हैं, तो सभी का स्वागत है।

चुनावी बॉन्ड का चिट्ठा खुला तो विपक्ष परेशानी में आ जाएगा: शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी बॉन्ड को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे जा रहे सवालों पर जमकर पलटवार किया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है की चुनावी बॉन्ड से भाजपा को फायदा हुआ है, जबकि हकीकत इससे उलट है। भाजपा के सांसद ज्यादा है लेकिन उसे केवल छह हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं, जबकि विपक्ष के सांसद कम होने के बावजूद उनको कई गुना ज्यादा मूल्य के बॉन्ड मिले हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी बॉन्ड का चिट्ठा खुलेगा तो विपक्ष परेशानी में आएगा।

शाह ने कहा, चुनाव बॉन्ड भारतीय राजनीति में से काले धन का वर्चस्व खत्म करने के लिए लाया गया था। पर उच्चतम न्यायालय जो फैसला देती है, वो सभी को मानना होता है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी मंच पर किसी भी व्यक्ति से चर्चा करने के लिए तैयार हैं। कोई उनको ये समझा दे कि चुनावी बॉन्ड आने से पहले चंदा कैसे आता था, बॉन्ड से चंदा कैसे आता है? अपनी कंपनी के चेक आरबीआई को देकर एक बॉन्ड खरीदते हैं और राजनीति पार्टियों को देते हैं। उन्होंने कहा, इसमें गोपनीयता का सवाल आ गया है। उन्होंने कहा कि वह पूछना चाहते हैं कि जो नकदी में चंदा आता था, उसमें किसका नाम सामने आया है। यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि बॉन्ड से भाजपा को बड़ा फायदा हुआ है, क्योंकि वह सत्ता में है।

अमित शाह ने कहा, राहुल गांधी ने बयान दिया कि दुनिया की सबसे बड़ी उगाही का बड़ा जरिया चुनावी बॉन्ड है। उन्होंने कहा कि मालूम नहीं राहुल गांधी को ये लिखकर कौन देता है। भाजपा को करीब छह हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं। कुल बॉन्ड 20 हजार करोड़ के हैं तो 14 हजार के बॉन्ड कहां गए? 242 सांसद जिन पार्टियों के हैं, उन्हें 14 हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं। शाह ने दावा किया कि जब हिसाब किताब होगा तो ये लोग किसी का सामना नहीं कर पाएंगे।