बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 6 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 9 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राजनीति

लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट की काफी चर्चा, जाने आखिर क्यों

बालाघाट

मध्य प्रदेश में भाजपा ने सभी 29 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस चुनाव में मध्य प्रदेश की बालाघाट लोकसभा सीट की काफी चर्चा है। दरअसल, भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर एक पार्षद को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के इस फैसले ने सबको चौंका दिया है। आइये जानते हैं कि आखिर क्या वजहें रहीं कि भाजपा ने भारती पारधी को पार्षद से सीधा लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया।

भाजपा का गढ़ है बालाघाट
बालाघाट लोकसभा सीट भाजपा का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से भाजपा पिछले 6 चुनावों से यहां जीतते हुए आ रही है। इस सीट को भाजपा के पूर्व सांसद गौरी शंकर बिसेन का गढ़ बताया जाता है। गौरीशंकर बिसेन साल 1998 और 2004 में यहां से सांसद भी रहे और विधायक बनकर प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बिसेन समाज के ही ढाल सिंह बिसेन को टिकट दिया गया और वो चुनाव जीतकर सांसद बने। लेकिन इस बार गौरी शंकर बिसेन के तिलिस्म से बाहर आकर भाजपा ने भारती पारधी पर भरोसा जताया है।

कौन हैं भारती पारधी
एमपी की बालाघाट लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने भारती पारधी को टिकट दिया है। वर्तमान में बालाघाट में सांसद ढाल सिंह बिसेन हैं जिनका टिकट इस बार पार्टी ने काटते हुए पार्षद भारती पारधी को मौका दिया है। भारती पारधी पंवार समाज से आती हैं और उनके ससुर स्वर्गीय भोलाराम पारधी सांसद रहे हैं। भारती पारधी महिला मोर्चा और जिला संगठन में कई पदों पर भी काम कर चुकी हैं। पारधी पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान कैबिनेट मंत्री पहलाद पटेल की समर्थक बताई जाती हैं।

पहली बार महिला को लोकसभा टिकट
बताया जा रहा है कि यह पहला अवसर है जब बालाघाट संसदीय क्षेत्र में भाजपा ने किसी महिला उम्मीदवार को संसदीय चुनाव में उतारा है। भारती पारधी प्रखर वक्ता हैं। संसदीय क्षेत्र के पंवार बाहुल्य जाति से आती हैं। वर्तमान में बालाघाट नगरपालिका की पार्षद हैं। अपनी राजनीति की शुरुआत उन्होंने वर्ष 1999-2000 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में एक वोट से हारने के बाद वह चुनावी राजनीति से दूर होकर संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय हो गईं।

भारती भाजपा में एक बार भाजपा संगठन में उपाध्यक्ष ओर दो बार महामंत्री के साथ महिला मोर्चा में राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दायित्व का निर्वहन कर चुकी हैं। हालांकि इनका भाजपा के सभी गुटों से तालमेल बराबर है, लेकिन इन्हें प्रहलाद गुट का माना जाता है। यही कारण है कि महाकौशल में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रहलाद पटेल ने इनका नाम आगे बढ़ाया था। संगठन ने स्वीकार करते हुए पार्षद भारती पारधी पर अपना विश्वास जताया है।