मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 46 मिनट पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 46 मिनट पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 59 मिनट पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 1 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 1 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 1 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 1 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 1 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 1 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 2 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 2 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 2 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 2 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 2 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 2 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 3 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 3 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 3 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 4 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

नियमित व्याख्याता संघ ने शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर मांगो से अवगत करा सौंपा ज्ञापन

रायपुर

नियमित व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप झा के नेतृत्व में  नियमित व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हे अपनी दो प्रमुख मांगो से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा और शीघ्र निराकरण की मांग की।

नियमित व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप झा ने बताया कि संघ की प्रमुख मांग प्राचार्य पदोन्नति है,प्रदेश में व्याख्याताओं की पदोन्नति 2014 से नहीं हुई है,विभागीय देरी का खामियाजा वरिष्ठ व्याख्याताओं को हो रहा है क्योंकि वे बिना पदोन्नति प्राप्त किए रिटायर हो रहे हैं,संघ ने शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हे अवगत कराया की सभी व्याख्याताओं की 5 वर्ष की सी आर एवं संपत्ति की जानकारी जिला शिक्षा कार्यालयों से डी पी आई को पहले ही प्रेषित की जा चुकी है,परंतु कुछ जिले में पुन: 5 वर्ष का सी आर मांगा जा रहा है,जो की आवश्यक नहीं है और इससे पदोन्नति कार्य में अनावश्यक विलंब हो रहा है,जिसके कारण पदोन्नति 4564 पदों में से 3262 से भी ज्यादा प्राचार्य पद रिक्त है, जिनमें सभी रिक्त पदों पर पदोन्नति होने वर्ष 2018 तक के व्याख्याताओं की पदोन्नति हो सकेगी।

दूसरी मांग,हिंदी माध्यम आत्मानंद शालाओं के संबध में है ,पूर्व में शासकीय हिंदी माध्यम स्कूलों को आत्मानंद में परिवर्तित कर उनके शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर कर दिया गया,जबकि यह योजना केवल अंग्रेजी माध्यम के लिए थी ,जिसमे हिंदी माध्यम को बिना प्रभावित किए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने थे,परंतु हिंदी माध्यम शालाओं को भी आत्मानंद योजना में शामिल कर दिया। परंतु माध्यम हिंदी ही रहा,जिससे शिक्षकों का वेतन आहरण डी डी ओ से हटा कर कलेक्टर अन्तर्गत कर दिया गया,जी पी एफ जमा, जी आई एस जमा आदि चालान से करना पड़ रहा है,जो कि भविष्य में कोश एवं लेखा में समायोजन होने मे दिक्कत होगी,साथ ही सेवा निवृत होने वाले व्याख्याता को आत्मानंद से अन्य स्कूल ट्रांसफर कर दिया जाता है उसके पेंशन प्रकरण में दिक्कतें आएंगी।

सभी समस्त हिंदी माध्यम आत्मानंद स्कूल को उनके पूर्व स्वरूप जैसे पुराना नाम, डी डी ओ के माध्यम से ,जिला कोषालय से कर्मचारी का वेतन आहरण,सेवा रत शाला से ही पेंशन प्रकरण बननाआदि पूर्ववत हो तथा शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें उसी शाला में उनके मूल पद पर स्थापित कर हिंदी माध्यम शाला संचालित की जावे। ज्ञापन देने गये प्रतिनिधिमंडल में डा दिलीप झा,दिनेश साहू,प्रदीप मिश्रा, भूपेंद्र नायक, जे एल मिर्चें,बी एल साहू, श्रीमती चित्रा दुबे,श्रीमती ज्योति अवधिया,शिव सिंह कंवर, जोहत राम यादव,प्रमोद साहू,जितेंद्र कनोजेउपस्थित रहे।