बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 5 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 6 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 6 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 6 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 6 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 7 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 8 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 8 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
व्यापार

IRCTC करा रहा काशी-अयोध्या-प्रयागराज के दर्शन, जानें पैकेज का किराया और बाकी डिटेल्स

नई दिल्ली

टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी वक्त-वक्त पर टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है. इन पैकेज के तहत आईआरसीटीसी देश-विदेश के सभी टूरिस्ट और धार्मिक स्थलों के दर्शन कराता है. इसी कड़ी में अब आईआरसीटीसी आपको भारत के तमाम धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका दे रहा है. आईआरसीटीसी आपको काशी, गया, पुरी, अयोध्या और प्रयागराज के अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए खास पैकेज लाया है. इस पैकेज के तहत आपको भारत गौरव ट्रेन से यात्रा का मौका मिलेगा.

आईआरसीटीसी के इस पैकेज की शुरुआत 23 मार्च, 2024 को तेलंगाना का सिकंदराबाद से होगी. इस पैकेज का नाम  "Punya Kshetra Yatra: Puri-Kashi-Ayodhya” है. इस पैकेज के तहत अगर आप बुकिंग कराते हैं तो आपको सेकेंड क्लास, थर्ड क्लास और स्लीपर क्लास में यात्रा का ऑप्शन होगा. 8 रात और नौ दिनों के इस पैकेज के तहत पुरी-कोणार्क-गया-वाराणसी-अयोध्या-प्रयागराज के दर्शन का मौका मिलेगा.

जानें पूरा शेड्यूल
23 मार्च, 2024 को आप सिकंदराबाद से ट्रेन बोर्ड कर सकते हैं. सिकंदराबाद के अलावा आप काजीपेट, खम्मम, विजयवाड़ा, एलुरु, राजमुंदरी, सामलकोट, विजयनगरम से भी ट्रेन बोर्ड कर सकते हैं. 24 मार्च की सुबह आप मालतीपतपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां से सड़क के रास्ते आप पुरी के लिए रवाना होंगे. पुरी पहुंचने के बाद आपको होटल चेक इन कराया जाएगा जहां आपके लंच का इंतजाम होगा. लंच के बाद आप भगवान जगन्नाथ मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे. रात में आप पुरी में ही रुकेंगे.

25 मार्च को सुबह चेक आउट के बाद आप कोणार्क के लिए रवाना होंगे. यहां कोणार्क सन मंदिर के दर्शन करेंगे आप. इसके बाद आप मालतीपतपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे. यहां से आप गया के लिए ट्रेन पकड़ेंगे. 26 मार्च की सुबह आप गया रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां आपके रहने की व्यवस्था की जाएगी. गया में आप विष्णु पद मंदिर के दर्शन करेंगे. दर्शन के बाद आपको गया रेलवे स्टेशन पर छोड़ा जाएगा. यहां से आप वाराणसी के लिए रवाना होंगे.

27 मार्च को आप बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे. यहां आपको सामान रखने, फ्रेश होने के लिए जगह दी जाएगी. इसक बाद आप काशी विश्वनाथ मंदिर, कॉरिडोर, काशी विशालाक्षी और अन्नपूर्णा देवी मंदिर के दर्शन का मौका मिलेगा. इसी के साथ,शाम को आप गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं. इसके बाद, आप बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे जहां से आप अयोध्या के लिए रवाना होंगे.

28 मार्च को आप अयोध्या के सलारपुर स्टेशन पर पहुंचेंगे. यहां थोड़ा आराम करने और फ्रेश होने के बाद, आप राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे. शाम को सरयू घाट पर आरती में हिस्सा ले सकेंगे. डिनर करने के बाद आप सलारपुर स्टेशन के लिए रवाना होंगे. यहां से आप प्रयागराज के लिए रवाना होंगे.

29 मार्च को आप प्रयागराज पहुंचेंगे. यहां से आप संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे. यहां से आप प्रयागराज स्टेशन जाएंगे जहां से आपको सिकंदराबाद के लिए ट्रेन बोर्ड करनी होगी. 31 मार्च को आप सिंकदराबाद पहुंचेंगे.

कितना होगा किराया?
इकोनॉमी क्लास में डबल और ट्रिपल शेयरिंग का प्रति व्यक्ति किराया 15,100 रुपये है. वहीं, अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा है तो प्रति बच्चा आपको 14,100 रुपये खर्च करने होंगे. स्टैंडर्ड कोच का किराया डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति 24,000 रुपये है. वहीं, बच्चों के लिए आपको  22,800 रुपये खर्च करने होंगे. कंफर्ट कोच में बुकिंग के लिए आपको  31,400 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा. वहीं,बच्चों के लिए आपको 29,900 रुपये खर्च करने होंगे.

कैसे करें बुकिंग?
इस पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक साइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं. वहीं, पैकेज सी जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप 040-27702407 / 9701360701 पर कॉल कर सकते हैं.