बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 4 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 4 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 4 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 4 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 4 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 4 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 4 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 5 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 5 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 5 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 5 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 6 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 6 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 6 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 6 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 6 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 7 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 7 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 7 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
छत्तीसगढ़

CG: झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर समेत छह नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत अन्य हथियार बरामद

बलरामपुर.

छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीमावर्ती गढ़वा और बलरामपुर जिलों में आतंक पैदा करने वाले नक्सली एरिया कमांडर को एके-47 जैसे घातक शस्त्र के साथ पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार करने में  बड़ी सफलता मिली है। ये सभी प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद से संबंधित हैं। सरगुजा आईजी सरगुजा अंकित गर्ग ने नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में कोई नक्सली घटना नहीं हुई है। झारखंड पुलिस के दबाव में एरिया कमांडर टुनेश अपने साथियों के साथ जशपुर जिले में छुपने आया था।

दरअसल, झारखंड पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उनके पास आधुनिक हथियार हैं। इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराते हुये तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम का नेतृत्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी  विनोद मण्डावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर जिला बलरामपुर के द्वारा किया गया। टीम द्वारा जधपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक एके-47, एक मैग्जीन जिंदा राउंड 90, एक चांपड़, नक्सली ड्रेस और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस द्वारा ग्राम करमा थाना नारायणपुर जिला जशपुर से नक्सल सदस्य राम लकड़ा (40) निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), रंजीत महतो (30) निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) एवं  हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। वे करमा ग्राम में गुरवारू राम के मकान में किरायेदार के रूप में बीते एक सप्ताह से रह रहे थे। गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जेजेएमपी सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पर निवासरत था, जहां से दोनों को संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तब्सुम अहमद चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, जो कुनकुरी आजाद मोहल्ला में किराए का मकान लेकर रहता था।  तब्सुम अहमद इनके लगातार संपर्क में था एवं उसके द्वारा बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को वाहन से लाकर कुनकुरी में साथी के रूप में रखा था।

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। इसके खिलाफ जिला बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में 18 प्रकरण कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध है। टुनेष लकड़ा उर्फ रवि (झारखंड जन मुक्ति परिषद) को वर्ष 2012 में थाना शंकरगढ़ के अप.क्र. 124/2009 धारा 364, 302, 120(बी), 34 भा.द.वि. 8(1)(3)(5) छ.ग. जन सुरक्षा अधिनियम् के तहत् जारी स्थाई वारंट में दिनांक 13.05.2012 को गिरफ्तार किया गया था। टुनेष लकड़ा उर्फ रवि जे.जे.एम.पी. सदस्य जेल से छूटने के बाद वर्तमान में जे.जे.एम.पी. के सदस्यों के साथ जिला बलरामपुर, गढ़वा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इस कार्रवाई में जशपुर पुलिस एवं बलरामपुर पुलिस के साथ-साथ झारखंड की गढ़वा पुलिस का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ सटीक आसूचना साझा की गई। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल के कारण जे.जे.एम.पी. के उक्त दुर्दांत नक्सली एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। आईजी सरगुजा अंकित गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है प्रकरण की विवेचना जारी है।