बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 1 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 12 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 12 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 12 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 12 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 12 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 12 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 12 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 13 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 13 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 13 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 13 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 14 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 14 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 14 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 14 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 14 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 14 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 15 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी
राष्ट्रीय

सौंदर्यीकरण से जुड़ा हुआ हो या ग्रीन बेल्ट या नाले निर्माण का कार्य हो सब में जमकर घोटाला

भरतपुर
भुसावर नगर पालिका में नगर पालिका में काफी दिनों से कमीशन बाजी का खेल नगर पालिका प्रशासन और ठेकेदारो के बीच लगातार खेला जा रहा है। नगर पालिका मंडल में प्रशासन भी काफी हद तक बेबस नजर आ रहा है। मामला सौंदर्यीकरण से जुड़ा हुआ हो या ग्रीन बेल्ट या नाले निर्माण का कार्य हो सब में जमकर घोटाला नगर पालिका प्रशासन और उनके नजदीकी चहेते हुए ठेकेदारों की ओर से किया जा रहा है।

नगर पालिका की अनदेखी के कारण कस्बा में लाखों रुपए की लागत से लगाए गए पेड़ भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गए है। नगर पालिका के पार्षद अमर सिंह जाटव व बहादुर सैनी ने बताया कि कस्बा में सैरकी मंदिर के पास नागा साधुओं के तालाब की पाल पर ग्रीन बेल्ट के तहत नगर पालिका की ओर से 45 लाख रु के पेड़ और घास, गेट एंगल लगाई गई थी जो कि नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के कारण घास सूख चुकी है और जो एंगल लगाई गई थी वो चोरी हो चुकी है। इससे पूर्व स्टेट मेगा हाई वे के किनारे एक ठेकेदार की ओर से जगह जगह पेड़ लगाए गए वे पेड़ भी सूख चुके हैं और उनपर लगे ट्री गार्ड चोरी हो चुके हैं जो 9 लाख रुपए की लागत के थे।

नगर पालिका के ठेकेदारों की मनमानी और नगर पालिका प्रशासन की मिली भगत से 45 लाख रूपए की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा हैं। राज्य सरकार के निर्देश पर नगर पालिका की तरफ से संवेदक को जो शर्त के मुताबिक टेंडर दिए गए उसमे लगाए गए पेड़ो को,पानी देने की शर्त थी। लेकिन ठेकेदारों द्वारा इनमें से कोई शर्त पूरी नहीं की गई।

भुसावर नगर पालिका में इस समय प्रशासन के नाम पर अंधा पीसे कुत्ता खाय वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों ने 45लाख रूपये की लागत से लगाए गए पेड़ो और घास के घोटाले की जांच की मांग जिला प्रशासन से की है। इससे पूर्व नगर पालिका प्रशासन और उसके की ओर से नगर पालिका इलाके में हुए विभिन्न विकास कार्यों में घपला करने के आरोप लग चुके हैं। इस मामले में जब नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार चौधरी से बात कि तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आ चुका है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।