बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 5 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 5 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 5 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 5 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 5 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 5 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 5 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 6 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 6 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 6 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 6 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 7 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 7 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 7 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 7 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 7 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 7 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 8 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 8 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 8 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राजनीति

प्रदेश में बन रही थी नई सरकार, अंबाला में गोलगप्पे और आलू टिक्की खा रहे थे अनिल विज?

अंबाला

हरियाणा में सत्ता का उलटफेर हो गया है. मंगलवार दोपहर मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और शाम को नए सीएम के तौर पर नायब सिंह सैनी ने शपथ ली है. इस पूरे घटनाक्रम के दरम्यान बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की नाराजगी की खबरें भी सामने आईं. खुद खट्टर ने कहा कि उनका (विज) ऐसा स्वभाव है. वे 1990 से जानते हैं. लेकिन उनको मनाएंगे. दूसरी तरफ अनिल विज को अपने गृह नगर अंबाला में गोलगप्पे और आलू टिक्की खाते देखा गया है.

  जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम जब चंडीगढ़ में नई सरकार बन रही थी और सीएम समेत मंत्री शपथ ले रहे थे, उस समय अनिल विज की हरियाणा के अंबाला में मौजूदगी थी और वे वहां गोलगप्पे और आलू टिक्की खा रहे थे. विज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के साथ गोलगप्पे खिलाने वाले की दुकान पर पहुंचते हैं. वहां लोगों से मुलाकात करते हैं और हंसी-ढिढ़ोली होने लगती है. उसके बाद विज प्लेट में गोलगप्पे खाते हैं. बाद में आलू टिक्की खाते हैं और टेस्ट की तारीफ भी करते हैं.

खट्टर ने क्या कहा था?

मंगलवार को अनिल विज के नाराज होकर मीटिंग छोड़कर जाने के सवाल पर पूर्व सीएम खट्टर ने जवाब दिया था. खट्टर ने कहा था, मैं अनिल विज को 1990 से जानता हूं. वो कभी नाराज हो जाते हैं और फिर खुद से मान भी जाते हैं. जल्दी नाराज हो जाते हैं लेकिन जल्दी मान भी हो जाते हैं. उनका स्वभाव है. पहले भी ऐसे मामले आए हैं. वे परेशान हैं लेकिन हम उनसे बात कर रहे हैं. हमारे नए मुख्यमंत्री भी उनसे बात करेंगे. कैबिनेट में उनका भी नाम है, लेकिन उन्होंने कहा कि अब मेरा मन नहीं है. अब उनका मन नहीं है तो कोई दबाव देकर काम कैसे करवाए. आगे फिर उनसे बात करेंगे.

अलायंस टूटने पर क्या बोले खट्टर?

खट्टर का कहना था, 2019 के चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटें बीजेपी ने जीती थीं. जेजेपी नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से बात की होगी. आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं है लेकिन उन्होंने (जेजेपी) फैसला कर लिया है कि वे लोकसभा सीटें अलग से लड़ेंगे और उसके बाद आगे निर्णय किए गए हैं.

हरियाणा में सैनी बने नए मुख्यमंत्री

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है. सैनी ने फ्लोर पर बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल से बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने के लिए कहा है. सैनी ने कहा, हमने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है और उनसे बुधवार को विधानसभा सत्र बुलाने को कहा है ताकि बीजेपी सरकार सदन में अपना बहुमत साबित कर सके. इससे पहले खट्टर ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अचानक इस्तीफा दे दिया था. उसके कुछ घंटे बाद सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

विज को नहीं मिली सैनी कैबिनेट में जगह?

इससे पहले दिन में पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की टीम चंडीगढ़ पहुंची तो खट्टर और उनकी मंत्रिपरिषद के सभी 13 अन्य सदस्यों ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था. सैनी कैबिनेट में जिन पांच विधायकों ने शपथ ली है, उनमें चार बीजेपी और एक निर्दलीय है. हालांकि, पूर्व गृह मंत्री और अंबाला कैंट से छह बार के विधायक अनिल विज को नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है.

'बीजेपी के 41 विधायक, निर्दलियों का भी समर्थन'

बता दें कि 90 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के 41 सदस्य हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन प्राप्त है. सदन में जेजेपी के 10 विधायक हैं. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं. जबकि इंडियन नेशनल लोकदल के पास एक विधायक है. लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के बीच जेजेपी के साथ बीजेपी का गठबंधन लगभग टूट गया है.