बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 7 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 7 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 7 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 7 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 7 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 7 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 7 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 8 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 8 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 8 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 8 घंटे पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण 9 घंटे पहले जेनसन हुआंग की वापसी से भारतीय बाजार में आएगी तेजी? जानिए जश्न मनाने के तीन कारण रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 9 घंटे पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 9 घंटे पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 9 घंटे पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 9 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 10 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 10 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 10 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर
राष्ट्रीय

भारत का मिसाइल परीक्षण का ऐलान, चीन का जासूसी जहाज बंगाल की खाड़ी में पहुंचा

बीजिंग
 मालदीव में जासूसी जहाज भेजने के बाद चीन ने एक और नापाक चाल चली है। चीन ने भारत के मिसाइल टेस्‍ट पर नजरें गड़ा दी हैं और अपने जासूसी जहाज शियांग यांग होंग 01 को अब बंगाल की खाड़ी में भेज दिया है। चीन का यह शक्तिशाली जासूसी जहाज अब अंडमान निकोबार भारतीय मुख्‍य भूमि के बीच में समुद्र के अंदर जासूसी करने पहुंच गया है। ताजा सैटलाइट तस्‍वीरों से पता चला है कि यह कथित 'शोध' जहाज रविवार को बंगाल की खाड़ी में घुस गया है। वह भी तब जब भारत ने 11 से 16 मार्च के बीच में लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल के परीक्षण ऐलान किया है। साथ ही यात्री विमानों को इस दौरान इलाके से दूर रहने के लिए कहा है। माना जा रहा है कि भारत अपनी अग्नि श्रेणी की या के4 मिसाइल का निर्णायक परीक्षण कर सकता है। चीन का एक और जासूसी जहाज पहले से ही हिंद महासागर में मौजूद है।

बताया जा रहा है कि भारतीय मिसाइल के परीक्षण के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं और अब अधिकारी इसकी आखिरी जांच कर रहे हैं। द‍ प्रिंट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत दो परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइलों के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन मिसाइलों में से एक मिसाइल सबमरीन से दागे जाने वाली हो सकती है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक के4 सबमरीन लॉन्‍च मिसाइल और अग्नि 5 सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइल का टेस्‍ट किया जा सकता है। हालांकि यह मिसाइल परीक्षण अभी मौसम के हालात को देखते हुए निर्भर करेगा।

अग्नि 5 और के4 मिसाइलों में कितना दम?

भारत ने एक नोटिस जारी करके यात्री विमानों को आगाह किया है। इससे पहले के 4 मिसाइल का परीक्षण साल 2020 में हुआ था। इस मिसाइल का आंध्र प्रदेश के तट पर पानी के अंदर मौजूद एक स्‍ट्रक्‍चर से दागा गया था। भारत की के 4 मिसाइल सबमरीन से दागे जाने में सक्षम है और परमाणु हमला करने की क्षमता रखती है। इसकी मारक क्षमता 3500 किमी तक है। सॉलिड ईंधन से चलने वाली के 4 मिसाइल को डीआरडीओ ने बनाया है और इसे आईएनएस अरिहंत परमाणु सबमरीन में तैनात किया जाना है। इस मिसाइल का वजन 17 टन है और 2.2 टन पेलोड ले जाने में सक्षम है। इस मिसाइल को आने वाले समय में अन्‍य परमाणु मिसाइलों में तैनात किए जाने की योजना है।

भारत अब उन चुनिंदा देशों के ग्रुप में शामिल है जो परमाणु मिसाइलों को समुद्र, हवा और पानी के नीचे से दागने की क्षमता रखता है। इसे 'न्‍यूक्लियर ट्रायड' कहा जाता है। भारत के अलावा रूस, अमेरिका, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस के पास यह क्षमता है। भारत ने कम दूरी तक करने वाली के15 मिसाइल भी बनाई है जो पाकिस्‍तान को ध्‍यान में रखकर है। इसकी मारक क्षमता 750 किमी तक है और कराची को तबाह करने की ताकत है। वहीं अग्नि 5 मिसाइल की बात करें तो यह परमाणु दागने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता 5400 किमी तक है। इस तरह से अग्नि 5 मिसाइल पूरे चीन में कहीं भी तबाही मचाने में सक्षम है। यह भारत की सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइल है। माना जा रहा है कि इसी वजह से चीन ने अपने जासूसी जहाज को बंगाल की खाड़ी में भेजा है।